फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur Mehtab Gurjar Murder Case Reward declared on four absconding accused claim of soon arrest

Mehtab Gurjar Murder Case: फरार चारों आरोपियों पर इनाम घोषित, इस वजह से की गई थी हत्या, जल्द गिरफ्तारी का दावा

Mon, 11 Sep 2023 09:01 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 11 Sep 2023 09:01 PM IST
सार

राजस्थान के धौलपुर जिले में हुए मेहताब गुर्जर हत्याकांड मामले में फरार आरोपियों पर पुलिस ने इनाम घोषित किया है। आठ सितंबर को मनिया बाजार में मेहताब की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
Dholpur Mehtab Gurjar Murder Case Reward declared on four absconding accused claim of soon arrest
फरार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर के मनिया कस्बे में आठ सितंबर को कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष मेहताब सिंह गुर्जर की गोली मारकर की गई थी। हत्या के मामले में पुलिस अधीक्षक ने चारों अपराधियों पर इनाम घोषित किया है। हत्या को अंजाम देने के बाद चारों आरोपी फरार चल रहे हैं। आरोपियों के संबंधित ठिकानों पर पुलिस दबिश भी दे रही है। लेकिन पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया, आठ सितंबर की शाम को जलालपुर गांव निवासी मेहताब सिंह गुर्जर मनिया कस्बे में टेंट की दुकान पर बैठा हुआ था। पुरानी रंजिश को लेकर दो बाइक पर पहुंचे चार आरोपियों ने टेंट की दुकान से सड़क पर खींचकर मेहताब सिंह गुर्जर को गोली मारकर एवं कुल्हाड़ी मारकर निर्मम हत्या की थी।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने बताया, हत्याकांड के आरोपी सुमित पुत्र ज्वाला गुर्जर निवासी जलालपुर पर 10 हजार, धवल उर्फ रामलक्ष्मण पुत्र रामवीर गुर्जर निवासी बचन सिंह का अड्डा राण्डौली दो हजार, राहुल पुत्र गिरण्दो गुर्जर निवासी जुगईपुरा दो हजार और गब्बर उर्फ थान सिंह पुत्र मेवाराम गुर्जर निवासी करका खेरली हाल राण्डौली थाना मनिया की गिरफ्तारी पर दो हजार का इनाम घोषित किया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया, पुलिस की कई टीमें लगातार आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है। चारों आरोपी हत्या को अंजाम देकर लगातार ठिकाने बदलकर फरार चल रहे हैं। उन्होंने बताया, आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरानी अदावत को लेकर की है हत्या
हत्या आरोपियों एवं मेहताब सिंह गुर्जर में पुरानी रंजिश चली जा रही थी। पुरानी रंजिश को लेकर पूर्व में भी दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमलावर हो चुके थे। नौ सितंबर को मांगरोल गांव में क्षेत्रीय विधायक रोहित सिंह बोहरा द्वारा पटवार घर का उद्घाटन किया जाना था। उद्घाटन की तैयारी को लेकर मेहताब सिंह गुर्जर आठ सितंबर को मनिया कस्बे में टेंट की दुकान पर सामान लेने आया था। चारों आरोपी सुनियोजित तरीके से रेकी कर टेंट की दुकान पर पहुंच गए। मेहताब सिंह गुर्जर को दुकान से खींचकर सड़क पर ले आए। सड़क पर आरोपियों ने मेहताब सिंह गुर्जर की गोली एवं कुल्हाड़ी मारकर निर्मम हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed