{"_id":"656e11c2a395a24ba30da10f","slug":"dholpur-man-dies-after-falling-from-roof-due-to-electric-shock-went-to-put-up-tarpaulin-when-it-rained-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur: करंट लगने से छत से नीचे गिरने पर शख्स की मौत; बारिश होने पर डालने गया था तिरपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur: करंट लगने से छत से नीचे गिरने पर शख्स की मौत; बारिश होने पर डालने गया था तिरपाल
Mon, 04 Dec 2023 11:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 04 Dec 2023 11:22 PM IST
सार
Dholpur Hindi News: थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया करंट का झटका लगने से छत से गिरे व्यक्ति की मौत हुई है। उन्होंने बताया पुलिस ने घटना की मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शोकाकुल परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के धौलपुर के बाड़ी कोतवाली थाना इलाके के गुम्मट मोहल्ले में सोमवार को करंट का झटका लगने से नीचे जमीन पर गिरे व्यक्ति की मौत हो गई। घटना से परिजनों में मातम पसर गया। कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
घटना को लेकर परिजनों ने बताया सोमवार सुबह से ही बारिश का दौर चल रहा था। मकान की छत टपकने के कारण 40 वर्षीय अरुण पुत्र राजेंद्र कढ़ेरा तिरपाल डालने गया था। छत पर चढ़ते ही करंट का जोरदार झटका लग गया। करंट के झटके की वजह से अरुण छत से नीचे जमीन पर गिर गया। घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया। उसके बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे बाड़ी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अरुण की मौत हो जाने से परिजनों में मातम पसर गया। उसके अस्पताल की मोर्चरी पर ही परिजन रो-रो कर दहाड़ मारने लग गए।
विज्ञापन
उधर, घटना की सूचना लोगों ने कोतवाली थाना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करा कर लाश को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया। थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया करंट के झटके से छत से गिरे व्यक्ति की मौत हुई है। उन्होंने बताया पुलिस ने घटना की मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन