फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur Hunter shot teacher in leg was hunting pig injured teacher admitted to district hospita

Dholpur: शिकारी ने टीचर के पैर में मारी गोली, सुअर का कर रहा था शिकार, घायल शिक्षक जिला अस्पताल में भर्ती

Thu, 24 Aug 2023 04:29 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Thu, 24 Aug 2023 04:29 PM IST
सार

धौलपुर के बाड़ी रोड पर गुरुवार को शिकारी ने सुअर का शिकार करने के दौरान एक टीचर के पैर में गोली मार दी। हादसे में स्कूल टीचर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्कूल टीचर ग्रामीण जिला अस्पताल में भर्ती है। जहां घायल टीचर का इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
Dholpur Hunter shot teacher in leg was hunting pig injured teacher admitted to district hospita
शिकारी ने शिक्षक को मारी पैर में गोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के धौलपुर में शिकारी ने शिक्षक के पैर में गोली मार दी। इससे शिक्षक घायल हो गया। घायल शिक्षक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। शिक्षक स्कूल से घर जा रहा था, उसी दौरान शिकारी ने सुअर का शिकार करने के लिए गोली चलाई, जो शिक्षक को लग गई, जिससे शिक्षक घायल हो गया।

विज्ञापन


घटना को लेकर टीचर को अस्पताल लेकर पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल अमोल का पूरा में छुट्टी होने के बाद टीचर हरभजन गुर्जर (30) पुत्र धर्म सिंह गुर्जर निवासी दौसा बाइक से बाड़ी कस्बे में अपने कमरे की ओर जा रहा था। इसी दौरान गजपुर तिराहे पर एक शिकारी सुअर का शिकार करने के लिए घात लगाकर बैठा था। ग्रामीणों ने बताया कि इसी दौरान स्कूल से छुट्टी होने के बाद जब टीचर बाइक से निकला, तो शिकारी ने सुअर का शिकार करने के लिए गोली चला दी। शिकारी की बंदूक से निकली गोली टीचर के पैर में जा लगी। घटना के बाद टीचर को घायल पड़ा देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने शिकारी को पकड़ कर बाड़ी सदर पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


घटना के बाद ग्रामीण टीचर को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां इमरजेंसी में तैनात ड्यूटी डॉक्टर ने टीचर की हालत गंभीर होने पर उसे उपचार के लिए ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कर दिया। अस्पताल में भर्ती कराए गए घायल टीचर का डॉक्टर की देखरेख में उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed