फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur Crime Two vicious theft accused arrested had executed incident at land records inspector house

Dholpur Crime: चोरी के दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, भू-अभिलेख निरीक्षक के घर वारदात को दिया था अंजाम

Wed, 05 Jul 2023 07:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 05 Jul 2023 07:51 PM IST
सार

Dholpur Crime: राजस्थान के धौलपुर जिले में भू-अभिलेख निरीक्षक के घर चोरी की वारदात हुई थी। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Dholpur Crime Two vicious theft accused arrested had executed incident at land records inspector house
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर में कोतवाली पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए गुलाबबाग चौराहे स्थित मुरैना रोड से दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाशों ने आठ जून को भू-अभिलेख निरीक्षक के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। लाखों की नकदी और आभूषण चोरों ने पार किए थे।

विज्ञापन


कोतवाली थाना प्रभारी अनिल कुमार जसोरिया ने बताया, हाउसिंग बोर्ड निवासी भू-अभिलेख निरीक्षक हरिओम शर्मा पुत्र छिद्धा सिंह के भतीजे की सात जून को लिली गार्डन में शादी थी। घर परिवार के सभी लोग मैरिज गार्डन में शादी के कार्यक्रम में व्यस्त थे। घर को सूना देख अज्ञात चोर घुस गए। घर के अंदर रखें संदूक बक्सों के ताले तोड़कर लाखों की नकदी और आभूषणों को पार किया था। उन्होंने बताया, आठ जून को अज्ञात चोरों के खिलाफ पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले में अनुसंधान शुरू किया। गहन अनुसंधान के बाद बुधवार को शातिर बदमाश 25 वर्षीय रवि पुत्र जगतपाल निवासी मुरैना एवं 26 वर्षीय मंगल सिंह पुत्र अनिल निवासी मुरैना को गुलाबबाग चौराहा स्थित मुरैना रोड से गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया, दोनों बदमाश को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। बदमाशों से चोरी किए हुए माल को बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। न्यायालय पेश कर पीसी रिमांड पर लिया जाएगा। दोनों बदमाश से पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed