फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur Crime Firing pelting on the police who came to calm the land dispute one arrested

Dholpur Crime: जमीन विवाद के झगड़े को शांत करने पहुंची पुलिस पर फायरिंग, एक गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

Mon, 03 Jul 2023 07:40 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 03 Jul 2023 07:40 PM IST
सार

Dholpur Crime: राजस्थान के धौलपुर जिले में जमीन विवाद के झगड़े को शांत करने पहुंची पुलिस पर कुछ लोगों ने फायरिंग और पथराव कर दिया। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की तलाश जारी है।
 

विज्ञापन
Dholpur Crime Firing pelting on the police who came to calm the land dispute one arrested
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर में बाड़ी सदर थाना इलाके के मडोना गांव में जमीन विवाद को लेकर हुए झगड़े को शांत करने पहुंची पुलिस पर एक पक्ष के लोगों ने पथराव और फायरिंग कर दी। पथराव और फायरिंग में पुलिस बाल-बाल बच गई। फायरिंग करते हुए जंगल की तरफ फरार हो गए। पुलिस ने पीछाकर एक आरोपी को मौके से पकड़ लिया।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा 315 बोर और दो ज़िंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज किया हैं और साथ ही पीड़ित निर्भय ने भी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों मामलों में अनुसन्धान शुरू कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है।
विज्ञापन


बाड़ी सदर थाना एसएचओ धर्मपाल सिंह ने बताया कि मडोना गांव में जमीन विवाद को लेकर सूचना मिली थी कि रामलखन पक्ष द्वारा निर्भय पक्ष के लोगों पर हमला किया जा रहा है, जिसमें फायरिंग और पथराव हो रहा है। सूचना पर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचा और आरोपियों से झगड़ा शांत करने की समझाइस की कोशिश की गई तो एक पक्ष रामलखन के लोगों ने पुलिस पर पथराव और फायरिंग कर दी। पुलिस कर्मी घटना में बाल-बाल बच गए। पुलिस ने आरोपियों का पीछाकर आरोपी महादेव उर्फ हल्का पुत्र हरीविलास गुर्जर निवासी मडोना को पकड़ लिया और शेष आरोपी पथराव और फायरिंग करते हुए जंगल में भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पकड़े गए आरोपी महादेव के कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि गांव के रामलखन और निर्भय पक्ष के बीच में जमीन विवाद को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही है। एसएचओ ने रामलखन और अन्य आरोपियों के खिलाफ पुलिस टीम पर पथराव और फायरिंग करने का मामला दर्ज कराया है। साथ ही पीड़ित पक्ष के निर्भय ने भी जानलेवा हमले करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों मामलों में अनुसन्धान शुरू कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, घटना के बाद से गांव में हड़कम्प मच हुआ है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही हैं और गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed