फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur clash between two parties over dispute over children eight injured including two women from one party

Dholpur: बच्चों के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक पक्ष के दो महिला समेत आठ घायल, जिला अस्पताल भर्ती

Wed, 06 Sep 2023 02:01 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Wed, 06 Sep 2023 02:01 PM IST
सार

धौलपुर में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। हादसे में एक पक्ष की दो महिला समेत आठ लोग घायल हो गए। संघर्ष में हुए घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी हैं।

विज्ञापन
Dholpur clash between two parties over dispute over children eight injured including two women from one party
बच्चों के मामूली विवाद को लेकर खूनी संघर्ष में घायल लोग - फोटो : बच्चों के मामूली विवाद को लेकर खूनी संघर्ष में घायल लोग

विस्तार

राजस्थान के धौलपुर के कंचनपुर थाना इलाके के गांव लखेपुरा में बुधवार को दो पक्षों में संघर्ष हो गया। बच्चों के मामूली विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। दोनों तरफ से हुई लाठी-भाटा जंग में एक पक्ष के दो महिला समेत आठ जने घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराने पहुंचे अग्रसेन ने बताया कि मंगलवार शाम को पड़ोसी के बच्चों के साथ खेलते समय विवाद हुआ था। मामूली विवाद के बाद गांव के पंच पटेलों ने समझाइश कर मामले को शांत कर दिया। लेकिन बुधवार को फिर से दोनों पक्षों में तू-तू मैं-मैं हो गई। दोनों पक्ष एक दूसरे से गाली गलौज करने लगे। इसी दौरान दोनों पक्ष लाठी डंडे लेकर आमने-सामने हो गए। दोनों तरफ से हुई लाठी-भाटा जंग में एक पक्ष के सतीश पुत्र बहादुर, संतोष पुत्र बहादुर, लोकेंद्र पुत्र जीवाराम, नरेंद्र पुत्र पुदीना, पप्पू पुत्र पुदीना, बहादुर पुत्र पुदीना, सोमवती पत्नी जीवाराम, माया पत्नी बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने कंचनपुर थाना पुलिस को दी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही हमलावर गांव से फरार हो गए। सभी घायलों को परिजनों ने जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। चार घायलों को बेहद गंभीर चोटें बताई जा रही हैं।
विज्ञापन


इस मामले में कंचनपुर पुलिस थाने के एएसआई गजन सिंह ने बताया कि थाना इलाके के लखेपुरा गांव में दो पक्षों में मामूली विभाग को लेकर झगड़ा हुआ है। एक पक्ष के आठ जने घायल हुए हैं। घायलों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। उन्होंने बताया सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल पक्ष ने नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस को रिपोर्ट पेश कर दी है। उन्होंने बताया घायलों का मेडिकल कराकर पर्चा बयान लिए जाएंगे। मुकदमा दर्ज कर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हमलावर गांव से फरार हो चुके हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed