फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur Chaos due to rain elderly woman died due to wall collapse more than six colonies submerged

Dholpur Rain: बारिश से त्राहिमाम, दीवार गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत, करीब छह से अधिक कॉलोनियां जलमग्न

Sun, 10 Sep 2023 01:48 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Sun, 10 Sep 2023 01:48 PM IST
सार

धौलपुर में इतनी बारिश की वजह से लोग त्राहिमान करने लगे है। ज्यादा बारिश की वजह से दीवार गिर गई, जिससे एक बुजुर्ग के नीचे आने से मौत हो गई। साथ छह से अधिक कॉलोनियां जलमग्न हो गई। वहीं, प्रशासन और नगर परिषद के इंतजाम बेअसर नजर आए।

विज्ञापन
Dholpur Chaos due to rain elderly woman died due to wall collapse more than six colonies submerged
तेज बारिश से घर की दीवार ढही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी राजस्थान के धौलपुर जिले में तीन दिन से हो रही बारिश ने शहर में पानी-पानी कर दिया है। करीब जिले की छह से ज्यादा कालोनियां जल भराव की चपेट में आ चुकी है। बाड़ी मार्ग पर छीतरिया ताल ओवरफ्लो होने से पानी की आवक कॉलोनी में शुरू हो गई है। कॉलोनी में पानी भरने से लोगों के घरों में भी जल भराव की स्थिति बन गई है। मौजूदा वक्त ने लोगों के लिए कई परेशानियां खड़ी कर दी है।

विज्ञापन


पिछले तीन दिन से धौलपुर जिले में बरसात का दौरा देखा जा रहा है। बीती रात लगातार हुई बारिश से धौलपुर शहर समेत बाड़ी, बसेड़ी, सैपऊ, मनिया मांगरोल और बसई नवाब में जल भराव की समस्या देखी गई है। धौलपुर शहर के हालात वर्तमान समय में बेहद जटिल बन चुके हैं। छीतरिया ताल ओवरफ्लो होने की वजह से छह से अधिक कॉलोनियां जल भराव की चपेट में आ चुकी हैं। मौजूदा वक्त में अयोध्या कुंज, जगदंबा कॉलोनी, 132 केवीए, मधुबन कॉलोनी, हुंडवाल नगर, दारा सिंह नगर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी समेत अनेक कालोनियां जल भराव की चपेट में आ गई है। हालत इतने बेकाबू हो गए हैं कि लोगों के घरों में पानी घुसने लगा है। घरों के अंदर जल भराव की समस्या होने से घरेलू सामान भी बर्बाद हो रहा है। 
विज्ञापन


धौलपुर- सैपऊ मुख्य सड़क मार्ग पर भारी तादात में जल भराव हो गया है। कमर तक पानी होने की वजह से आवागमन में लोगों को भारी असुविधा हो रही है। बाइक चालक और राहगीर दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। फोर व्हीलर वाहनों को भी निकलने में कठिनाई हो रही है। तीन दिन से हो रही बरसात में त्राहिमाम मचा कर रख दिया है। आमजन की दिनचर्या पूरी तरह से प्रभावित हो गई है। उधर, नगर परिषद और जिला प्रशासन के इंतजाम अभी तक नाकाफी दिखाई दे रहे हैं। शासन और प्रशासन ने अभी तक पानी की निकासी का किसी भी प्रकार का हल नहीं निकला है। इससे लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे और पक्के मकान भी हुए धराशाई, कोलारी में एक महिला की मौत
रात भर से हुई बरसात ने लोगों को परेशानी में खड़ा कर दिया है। पुरैनी गांव में पक्का मकान ढह गया। मकान मालिक गजेंद्र सिंह जाट ने बताया बीती रात तेजी से आकाशीय बिजली कौंधने से मकान में दरारें आ गई और भरभरा कर ढह गया। घरेलू सामान बर्बाद होने के साथ दो मवेशियों की भी मौत हुई है। दूसरी घटना में कोलारी गांव में दीवार ढहने से 70 साल की बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। गांव सरानी खेड़ा एवं शहर के हुंडवाल नगर में भी बरसात से मकान ढह गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed