फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Devotees gather in Dausa Neelkanth temple Sawan 2023 Hindi news

Rajasthan: आज से सावन की शुरुआत, शिवालयों में गूंज रहा 'बम-बम भोले' का जयकारा, भक्तों की उमड़ रही भीड़

Tue, 04 Jul 2023 12:08 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 04 Jul 2023 12:08 PM IST
सार

सावन मास की शुरुआत आज से हो गई है । जिसके चलते  शिव मंदिरों में भक्तों का जमावड़ा लगना शुरू हो चुका है। सावन मास का यह भक्ति रस का महीना वैसे तो 1 महीने तक चलता है, लेकिन अबकी बार दो महीने का सावन आया है। जो 4 जुलाई से लेकर 31 अगस्त तक चलेगा।

विज्ञापन
Devotees gather in Dausa Neelkanth temple Sawan 2023 Hindi news
बाबा भोलेनाथ का किया जलाभिषेक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा जिले में सुबह 4 बजे से ही पहाड़ी पर स्थित भगवान नीलकंठ के प्राचीन शिव मंदिर पर भक्तों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। कहा जाता है कि पूरे 12 महीने भगवान शंकर की पूजा अर्चना करने से जिनता धार्मिक लाभ मिलता है उनता ही लाभ सावन महीने में बेल पत्र अर्पित कर पूजा-अर्चना से मिलता है। 

विज्ञापन


धार्मिक मान्यता है कि सावन मास का महीना भगवान शिव और पार्वती को इसलिए प्रिय है, क्योंकि मां पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी। जिसके बाद भगवान शिव ने मां पार्वती को पत्नी के रूप में स्वीकार किया। तभी से सावन मास का ये महीना मां पार्वती और भगवान भोलेनाथ को प्रिय होने के चलते विशेष महत्व रखता है। कुंवारी कन्याएं शिवलिंग पर जल और कच्चा दूध चढ़ाकर, चंदन लगाती हैं और अभिषेक पूजन करती हैं। इससे अच्छे वर यानी पति की प्राप्ति होती है। साथ ही भाग्य उदय भी होता है। 
विज्ञापन


अब की बार 2 माह तक सावन माह 
आज से दो महीने तक सावन रहेगा। जिसके चलते भी भक्तों में खासा उत्साह है। काफी समय बाद ऐसा समय आया है कि सावन का महीना 2 महीने तक लगातार रहेगा। दौसा में देवगिरी पहाड़ी पर स्थित नीलकंठ मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं।  सुबह से ही बच्चे, बड़े, महिलाएं, पुरुष, बुजुर्ग सहित सभी भक्तों का शिव मंदिर में आने का सिलसिला लगातार जारी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 4 जुलाई से लेकर 31 अगस्त तक चलेगा सावन
 2 महीने का सावन माह 4 जुलाई से 31 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान भक्त भगवान शिव की आराधना में डूबे रहेंगे तो वहीं  कई बीच कई तीज त्यौहार भी आएंगे। इस बार हमेशा चार महीने का रहने वाला चतुर्मास भी 5 महीने का रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed