{"_id":"65b2771d36ca0006e709c5e3","slug":"demand-to-start-the-recruitment-process-of-sanitation-workers-sirohi-news-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: सफाई कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करवाने की मांग, वाल्मीकि समाज ने CM के नाम सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: सफाई कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करवाने की मांग, वाल्मीकि समाज ने CM के नाम सौंपा ज्ञापन
Thu, 25 Jan 2024 08:28 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 25 Jan 2024 08:28 PM IST
सार
वाल्मीकि समाज प्रतिनिधिमंडल द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में कहा- पूर्व की गहलोत सरकार ने 30 हजार पदों पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती निकाली थी। विधानसभा चुनाव के कारण अचार संहिता लगने से भर्ती प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया था। अब भर्ती प्रक्रिया को शुरू किया जाए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिरोही जिले में वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार को उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचकर अधिकारी को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपा। इसके जरिए सफाई कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करवाने की मांग की गई।
विज्ञापन
वाल्मीकि समाज प्रतिनिधिमंडल द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में कहा- पूर्व की गहलोत सरकार ने 30 हजार पदों पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती निकाली थी। इसके आवेदन हो चुके हैं, लेकिन चुनाव के कारण अचार संहिता लगने से भर्ती प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन
जनवरी महीने में डीएलबी स्वायत्त शासन विभाग के अधिकारी और वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधित मंडल के बीच हुई वार्ता में भर्ती प्रक्रिया 6 फरवरी 2024 से शुरू कराने का निर्णय लिया गया था। ऐसे में भर्ती प्रक्रिया को शुरू समय पर शुरू करवाकर बेरोजगारों को राहत दी जाए।
विज्ञापन
ज्ञापन में यह भी आग्रह किया गया कि सफाई कर्मचारियों की भर्ती को लेकर ऐसे नियम बनाया जाए जिसमें अब तक सरकारी नौकरी से वंचित रहे परिवार के एक सदस्य को प्राथमिकता दी जाए। इस दौरान ज्ञापन देने वालों में गणेश पटेल, अशोक चौहान चौधरी, वीरचंद, संभाग महामंत्री बनवारीलाल चौहान एवं नगर अध्यक्ष राज लाठी समेत अन्य मौजूद रहे।