फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Demand for severe punishment to the accused of Bijaynagar incident

Kekri News: बिजयनगर कांड के आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग, आक्रोश रैली निकालकर देंगे समाजजन ज्ञापन

Sun, 23 Feb 2025 09:10 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 23 Feb 2025 09:10 PM IST
सार

Kekri: बिजयनगर रेप व ब्लैकमेल कांड के विरोध में आक्रोश प्रकट करते हुए, इस मामले में दोषियों को कड़ी सजा की मांग को लेकर सर्व हिन्दू समाज के बैनर तले सोमवार को केकड़ी विधानसभा क्षेत्र में केकड़ी शहर व भिनाय कस्बे में बंद का आह्वान किया गया है।

विज्ञापन
Demand for severe punishment to the accused of Bijaynagar incident
आक्रोशित लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजयनगर कांड को लेकर लोग उद्वेलित हो उठे हैं, जिसके चलते एक एक करके कई जगहों पर बंद का आह्वान किया जा रहा है। इसी क्रम में केकड़ी व भिनाय में भी सोमवार को बंद रखा गया है। इन दोनों जगहों पर बंद का आह्वान सर्व हिन्दू समाज के बैनर तले किया गया है।

विज्ञापन


बिजयनगर ब्लैकमेल कांड के विरोध में सोमवार को केकड़ी बंद रहेगा। बंद का आह्वान सर्व हिन्दू समाज की ओर से किया गया। शनिवार को इस संबंध में हुई बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार सोमवार को बंद के दौरान सुबह 9 बजे सभी लोग घण्टाघर चौराहे पर एकत्रित होंगे। इसके पश्चात सुबह 11 बजे से आक्रोश रैली निकाली जाएगी, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए उपखण्ड कार्यालय पहुंचेगी। यहां बिजयनगर ब्लैक मेल कांड एवम धर्मांतरण जैसे जघन्य अपराध के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। बंद के तहत सभी व्यापारिक संगठनों व शैक्षणिक संस्थानों से इसमें सहयोग करने व दुकानें व स्कूलें बंद रखने की अपील की गई है।
विज्ञापन


बिजयनगर में समुदाय विशेष के युवकों द्वारा हिन्दू समाज की नाबालिग छात्राओं को ब्लैकमेल करने के मामले को लेकर भिनाय कस्बे में स्थानक गली स्थित चारभुजा नाथ मंदिर में रविवार शाम 5 बजे सर्व हिंदू समाज के लोगों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में हिन्दू समाज की नाबालिग छात्राओं को ब्लैकमेल कर उनका यौन शौषण करने व धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के जघन्य कृत्य की घोर निंदा करते हुए इस मामले के अपराधियों व उनके संरक्षकों को दण्ड दिलाने की मांग की गई। बैठक में सर्वसम्मति से सोमवार को भिनाय बन्द रखने का प्रस्ताव लिया गया। बैठक में सर्व हिन्दू समाज की ओर से रविवार को बस स्टैंड पर एकत्रित होकर आक्रोश रैली निकालने तथा राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देने सहित विभिन्न निर्णय लिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed