{"_id":"664312beac12fd838408093f","slug":"deeg-woman-dies-of-electrocution-in-domestic-flour-mill-mother-s-shadow-lifted-from-the-head-of-7-children-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deeg: घरेलू आटा चक्की में करंट आने से महिला की हुई मौत, सात बच्चों के सिर से उठा मां का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deeg: घरेलू आटा चक्की में करंट आने से महिला की हुई मौत, सात बच्चों के सिर से उठा मां का साया
Tue, 14 May 2024 12:59 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीग
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 14 May 2024 12:59 PM IST
सार
घरेलू आटा चक्की में गेहूं पीस रही महिला की करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलसकर मौत हो गई। मृतका का पति मिस्त्री का काम करता है और उसके सात बच्चे हैं।
विज्ञापन
मृतका का पति
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डीग जिले के केथवाड़ा घगवाडी गांव में घर की इलेक्ट्रिक आटा चक्की पर गेहूं पीस रही महिला मशीन में करंट आने से गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे उपचार के लिए अलवर रैफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार डीग जिले के केथवाड़ा घगवाडी गांव निवासी शकीरा मंगलवार सुबह चक्की में गेहूं पीस रही थी तभी उसमें करंट आ गया जिससे वह झुलस गई, उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में अलवर रैफर कर दिया गया लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका का पति फारुख मिस्त्री का काम करता है और उसके सात बच्चे हैं।
विज्ञापन