फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Deeg News: Man shot dead over minor dispute; There was a fight over keeping Kadbi on land of Eidgah

Deeg News: मामूली विवाद में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या; ईदगाह की जमीन पर कड़बी रखने को लेकर हुआ था झगड़ा

Wed, 01 Nov 2023 09:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीग Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 01 Nov 2023 09:53 PM IST
सार

Deeg: एसपी ब्रजेश ज्योति ने बताया कि मामूली विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने वाला पक्ष गांव से फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Deeg News: Man shot dead over minor dispute; There was a fight over keeping Kadbi on land of Eidgah
शव रखवाने मोर्चरी पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के डीग जिले के खोह थाना इलाके में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। काबान का बास गांव में दो पक्षों में ईदगाह की जमीन पर कड़बी रखने को लेकर झगड़ा हुआ था। उसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठियां चली। एसपी ब्रजेश ज्योति ने बताया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने वाला पक्ष गांव से फरार हो गया है।

विज्ञापन


खोह थाना अधिकारी गिरिराज सिंह ने बताया कि गांव काबान का बास में साकिर और हमीर पक्ष के बीच कड़बी को रखने के ऊपर विवाद हो गया। दोनों पक्ष ईदगाह की जमीन पर अपनी कड़बी रखना चाहते थे। पहले तो दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। उसके बाद दोनों पक्ष लाठी-डंडे निकाल लाए। दोनों ने एक दूसरे पर लाठियों से हमला कर दिया। इस घटना दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए। इस दौरान साकिर पक्ष का एक व्यक्ति हथियार निकाल लाया और उसने हमीर पक्ष के ऊपर फायरिंग कर दी। इस दौरान हमीर पक्ष के सुबान नाम के व्यक्ति को गोली लग गई और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


हत्या करने के बाद आरोपी पक्ष फरार हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जब तक आरोपी पक्ष गांव छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को डीग अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों का पता लगाने में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed