{"_id":"643c0d9f80482772230cc285","slug":"death-of-six-month-old-female-leopard-in-ranthambore-tiger-or-leopard-suspected-of-hunting-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: रणथम्भौर में छह महीने के मादा लेपर्ड की मौत, टाइगर या लेपर्ड ने शिकार करने का अंदेशा, पीएम किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: रणथम्भौर में छह महीने के मादा लेपर्ड की मौत, टाइगर या लेपर्ड ने शिकार करने का अंदेशा, पीएम किया गया
Sun, 16 Apr 2023 08:30 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 16 Apr 2023 08:30 PM IST
सार
मृतक मादा शावक की करीब 6 महीने की थी। रणथम्भौर के वेटरनरी ऑफिसर डॉक्टर सीपी मीणा ने बताया कि शावक की मौत संभवतया किसी बाघ या लेपर्ड के हमले से हुई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद सही कारण सामने आएगा
विज्ञापन
मृतक शवक का किया गया पोस्टमार्टम।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में स्थित रणथम्भौर के झूमर बावड़ी वन क्षेत्र में एक लेपर्ड शव का शव मिला है। सूचना पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर राजबाग नाका लाया गया, जहां पशु चिकित्सकों के मेडिकल बोर्ड ने शावक के शव का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
रणथम्भौर में एसीएफ मानस सिंह ने बताया कि राजबाग नाके पर तैनात वनपाल महेंद्र सिंह वनकर्मियों के साथ जंगल मे गस्त कर रहे थे। इसी दौरान झूमर बावड़ी वन क्षेत्र में एक लेपर्ड शावक का शव पड़ा हुआ मिला। जिसकी सूचना उन्होंने वनाधिकारियों को दी।
विज्ञापन
मृतक मादा शावक की करीब 6 महीने की थी। रणथम्भौर के वेटरनरी ऑफिसर डॉक्टर सीपी मीणा ने बताया कि शावक की मौत संभवतया किसी बाघ या लेपर्ड के हमले से हुई है। फिलहाल वन विभाग के अधिकारीयों द्वारा भी शावक की मौत का कारण टेरोटिरियल फाइट मानी जा रही है। हालांकि, अभी आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टी नहीं की गई है।
विज्ञापन