फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   daylight robbery in axis bank of Bhiwadi of Alwar six miscreant looted bank on gunpoint

Rajasthan: भिवाड़ी एक्सिस बैंक में 50 लाख की डकैती, बंदूक के बल पर छह बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

Mon, 04 Jul 2022 02:15 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 04 Jul 2022 02:15 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि बैंक के स्ट्रांग रूम में करीब 70 लाख रुपए रखे हुए थे। जिसमें से करीब 50 लाख रुपये की डकैती की गई है।

विज्ञापन
daylight robbery in axis bank of Bhiwadi of Alwar six miscreant looted bank on gunpoint
भिवाड़ी एक्सिस बैंक में डकैती - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अलवर के भिवाड़ी में सोमवार को डकैतों ने दिनदहाड़े एक्सिस बैंक में करीब 50 लाख की डकैती कर ली। बताया जा रहा है कि छह अज्ञात बदमाशों ने बैंक में घुसकर फायरिंग कर दी और पैसे लूटकर फरार हो गए।

विज्ञापन


अलवर के रीको चौक स्थित एक्सिस बैंक की एक शाखा में यह डकैती हुई है। बदमाश बैंक से करीब 50 लाख रुपए लेकर फरार हो गए। भिवाड़ी एसपी शांतनु कुमार सिंह ने बताया कि बैंक कर्मी बैंक के अंदर काम कर रहे थे तभी अचानक 6 लोग हथियारों से लैस होकर बैंक के अंदर घुसे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसके बाद बदमाशों ने गन पॉइंट पर बैंक से करीब 50 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। 

विज्ञापन


सूचना पर एडिशनल एसपी विपिन कुमार शर्मा और डीएसपी मौके पर पहुंचे और मौके का जायजा लिया। फिलहाल, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी हुई है और आरोपियों की पहचान की जा रही है। स्ट्रांग रूम में करीब 70 लाख की नगदी रखी हुई थी। जिसमें से 50 लाख लूट ले जाने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed