फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Minister Dr. Kirori Lal Meena was seen playing pompadi in the Trinetra Ganesh fair

Dausa: त्रिनेत्र गणेश के मेले में पूंपाड़ी बजाते नजर आए मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, लोगों को पसंद आया अंदाज

Sun, 08 Sep 2024 01:30 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Sun, 08 Sep 2024 01:30 PM IST
सार

Dausa News: कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा को आपने कई अंदाज में देखा होगा, लेकिन आज उनका एक अलग अनोखा यह अंदाज दिखाई दिया। ये अंदाज सवाई माधोपुर में स्थित रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश जी के मेले में देखने को मिला। 

विज्ञापन
Minister Dr. Kirori Lal Meena was seen playing pompadi in the Trinetra Ganesh fair
मंत्री मीणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किरोड़ीलाल मीणा सवाई माधोपुर के रणथंभौर के त्रिनेत्र गणेश जी मेले में लोगों के बीच पूपाड़ी बजाते नजर आए। मंत्री डॉक्टर करोड़ी लाल मीणा ने मेले में आए श्रद्धालुओं को भंडारे में फल भी वितरण किया और दिनभर रणथंबोर के त्रिनेत्र गणेश जी मेले में पूंपाड़ी बजाते भी नजर।
विज्ञापन


अब इस पूंपाड़ी के भी सियासी मायने निकलते लगे हैं। कहीं यह राजस्थान में होने वाले छह विधानसभा उपचुनाव का मंत्री डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने पूंपाड़ी बजाकर आगाज तो नहीं कर दिया, या बात कुछ और है। क्योंकि डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा लोकसभा चुनाव से अब तक लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं ।
विज्ञापन


दरअसल आज कैबिनेट मंत्री डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा सवाई माधोपुर के रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश जी के मेले में लोगों के बीच पूंपाड़ी बजाते नजर आए। जिसके चलते राजस्थान सरकार के मंत्री त्रिनेत्र गणेश जी के मेले में चर्चा का केंद्र बने रहे और उधर आते जाते लोग लोग डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा का यह अनोखा अंदर देखकर अपना बचपन याद करते भी नजर आए। क्योंकि यह वही पूंपाड़ी है, जिसके लिए बच्चे अक्सर मां-बाप से दिलाने के लिए जिद करते हैं। बस यही पूंपाड़ी और डॉ किरोड़ी लाल मीणा का बच्चों की तरह इसको बजाने का अंदाज लोगों को खूब भा रहा था और लोग मंत्री डॉ मीना को पूंपाड़ी बजाते देख रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed