फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa truck loaded with English liquor seized on Delhi Mumbai Expressway cartons hidden among sacks of rice

Dausa: चावल के आड़ में हो रही थी अवैध शराब की तस्करी, दौसा पुलिस ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक को पकड़ा

Sat, 10 Jan 2026 02:39 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Sat, 10 Jan 2026 02:39 PM IST
सार

Dausa News: चावल की आड़ में अवैध तस्करी के लिए मुबंई ले जाई जा रही अवैध शराब की बड़ी खेप को दौसा पुलिस ने पकड़ा है। बरामद की गई खेप की कीमत 70 लाख से अधिक बताई जा रही है। 

विज्ञापन
Dausa truck loaded with English liquor  seized on Delhi Mumbai Expressway cartons hidden among sacks of rice
दौसा ट्रक से शराब खाली करते

विस्तार

Dausa News:  दौसा पुलिस ने दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पंजाब के पठानकोट से मुंबई ले जाई जा रही शराब की एक बड़ी खेप पकड़ी है। बरामद की गई अवैध शराब की अनुमानित कीमत 70 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सागर राणा के निर्देश पर की गई।
विज्ञापन


मौके से ट्रक चालक को गिरफ्तार
जिला स्पेशल टीम (DST) और बांदीकुई थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में शराब से भरे एक ट्रक को एक्सप्रेसवे पर रोका गया। जांच के दौरान ट्रक में चावल के कट्टों की आड़ में शराब की तस्करी की जा रही थी। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


चावल के कट्टों की आड़ में छिपाई गई थी शराब 
एसपी सागर राणा के निर्देश पर बांदीकुई थाना प्रभारी जहीर अब्बास तथा डीएसटी के प्रदीप राव और लोकेश शर्मा की टीम ने देर रात यह कार्रवाई की। ट्रक की तलाशी लेने पर ऊपर और पीछे की ओर चावल के कट्टे रखे मिले, जबकि नीचे अंग्रेजी शराब के कार्टन भरे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन ब्रांड की 1,000 से अधिक पेटियां बरामद 
ट्रक चालक से पूछताछ में सामने आया कि वह पंजाब के पठानकोट से अवैध शराब मुंबई ले जा रहा था। पुलिस ने ट्रक को दौसा सदर थाने में खाली करवाया, जहां तीन अलग-अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब की एक हजार से अधिक पेटियां बरामद की गईं।


ये भी पढ़ें: रेल ट्रैक के दोनों ओर पक्की सुरक्षा दीवार का निर्माण शुरू, रास्ते बंद होने से परेशानी बढ़ी

तस्करी गिरोह की जांच में जुटी पुलिस
पकड़ी गई शराब की अनुमानित कीमत 70 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। पुलिस अब इस अवैध शराब तस्करी से जुड़े गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed