फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: FIR Filed Against Protesters 35 Days After Road Blockade, Gurjar Community Angry; Warns of Protest

Dausa News: रोड जाम मामले में 35 दिन बाद प्रदर्शनकारियों पर FIR, गुर्जर समाज का गुस्सा फूटा, आंदोलन की चेतावनी

Fri, 21 Aug 2026 09:19 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Fri, 21 Aug 2026 09:19 PM IST
सार

बिजली कर्मचारी की मौत के बाद प्रदर्शन करने वालों पर 35 दिन बाद केस दर्ज किए जाने के बाद लोगों में नाराजगी फैल गई। इस संबंध में हुई समाज की बैठक में पुलिस पर वादाखिलाफी और राजनीतिक दबाव में कार्रवाई करने के आरोप लगाए गए और आंदोलन की चेतावनी भी दी गई।

विज्ञापन
Dausa News: FIR Filed Against Protesters 35 Days After Road Blockade, Gurjar Community Angry; Warns of Protest
दोसा पुलिस के खिलाफ महापंचायत में इकट्ठा हुए समाज के लोग

विस्तार

बिजली विभाग के ठेका कर्मचारी अवतार गुर्जर की मौत के बाद लालसोट रोड पर हुए जाम-प्रदर्शन के मामले में 35 दिन बाद एफआईआर दर्ज होने से गुर्जर समाज में नाराजगी बढ़ गई है। एफआईआर दर्ज होने के बाद रलावता और गुढ़ा-कटला सहित आसपास के गांवों के समाजजनों ने बैठक कर पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए और आंदोलन की चेतावनी दी। बैठक में 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के जरिए कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


बीती रात जिला मुख्यालय के पास रलावता गांव के चौराहे पर पांच गांवों के प्रमुख लोगों की बैठक हुई। इसमें समाज के लोगों ने कहा कि अवतार गुर्जर की मौत के बाद परिजन और ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी के सामने कई घंटे धरने पर बैठे थे। जब मांगों पर सहमति नहीं बनी तो लोगों ने लालसोट रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया था। समाज के लोगों का दावा है कि उस समय पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने बातचीत के दौरान रोड जाम करने वालों के खिलाफ केस दर्ज नहीं करने का आश्वासन दिया था। ऐसे में 35 दिन बाद FIR दर्ज होने पर समाज में नाराजगी है।
विज्ञापन


पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष संजय भंडाना ने आरोप लगाया कि उस समय हुए समझौते के बावजूद पुलिस ने अब मामला दर्ज किया है। समाज के लोगों ने इसे वादा खिलाफी बताते हुए कहा कि पुलिस का यह रवैया स्वीकार नहीं किया जाएगा। बैठक में लोगों ने चेतावनी दी कि यदि मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। समाज की ओर से कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपकर अपनी आपत्ति दर्ज कराने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: टीकाराम जूली का सरकार पर हमला; बोले- जनता के मुद्दों से भाग रही सरकार, वंदे मातरम् के मुद्दे से ध्यान भटका रही

संजय ने पुलिस पर राजनीतिक दबाव में कार्रवाई करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गुप्तेश्वर रोड पर हुए कथित ट्रैक्टर आंदोलन के मामले में कुछ लोगों को राहत दी गई, जबकि गरीब ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए। समाज के लोगों ने पुलिस की कार्रवाई में भेदभाव का आरोप लगाया।


कोतवाली थाना पुलिस ने मक्खन डोई, धारा सिंह डोई, सियाराम डोई, गिर्राज डोई, मोहरसिंह, मुकेश (गांगल्यावास), रामकुंवार ठेकेदार, श्रवण गुर्जर, मानसिंह गुर्जर (मोटलबास), संजय भंडाना, जीतू गुर्जर (श्यालावास, बांदीकुई), सुरेश तुंगड़ (भाण्डारेज मोड़), विजेन्द्र पीपलकी, विजेन्द्र (लोहसरी) और सतवीर छावड़ी (सबलपुरा) के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पूरे मामले पर एसपी पीयूष दीक्षित ने कहा कि सड़क जाम करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाती है। उन्होंने बताया कि प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और फिलहाल मामले का अनुसंधान जारी है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed