फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: Police forcibly took the businessman to the police station, angry people blocked Sikandra Road

Dausa News: व्यापारी को उठाकर जबरन थाने ले गई पुलिस, गुस्साए लोगों ने सिकंदरा रोड पर जाम लगाया

Sun, 25 Aug 2024 09:48 AM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Sun, 25 Aug 2024 09:48 AM IST
सार

बीते दिनों भारत बंद के दौरान जिले में पुलिस द्वारा जबरदस्ती दुकानें बंद कराए जाने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब एक व्यापारी को जबरन थाने पहुंचाए जाने का मामला सामने आ गया है। बताया जा रहा है कि व्यापारी ने पुलिस की किसी कार्रवाई का विरोध किया था जिसके बदले में यह कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
Dausa News: Police forcibly took the businessman to the police station, angry people blocked Sikandra Road
बांदीकुई सिकंदरा रोड को जाम करते हुए लोग

विस्तार

प्रदेश में इन दिनों पुलिस बेलगाम होती नजर आ रही है। इसीलिए तो भारत बंद के दौरान पुलिस शक्ति के साथ व्यापारियों की दुकाने बंद कराती नजर आई थी और अब एक निर्दोष व्यापारी को अपनी वर्दी का रौब दिखाते हुए थाने पहुंचा दिया।
विज्ञापन


ताजा मामला दौसा जिले की बांदीकुई पुलिस का है, जहां पुलिस लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। जिस पुलिस को राज्य के लोगों की सुरक्षा करनी चाहिए थी, अब लोगों के लिए मुसीबत बनती नजर आ रही है। ताजा मामले में बांदीकुई थाने के एक एएसआई ने एक व्यापारी को महज इसलिए कृषि मंडी से उठा लिया क्योंकि उसने पल्लेदारों के पक्ष में अपनी बात रखी थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार व्यापारियों का कहना है कि कुछ पल्लेदार टाइम पास करने के लिए मंडी परिसर में ताश खेल रहे थे। उस दरमियान बांदीकुई थाना पुलिस मौके पहुंची और पल्लेदारों पर जुआ खेलने आरोप लगाया। इस बात को लेकर मंडी के एक व्यापारी ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। जिस पर थाने के एएसआई ने व्यापारी को वहां से उठा लिया और थाने ले गया। पुलिस की इस कार्रवाई पर गुस्साए लोगों ने सिकंदरा मार्ग पर जाम लगाया और करीब 40 मिनट की समझाइश के बाद पुलिस ने निर्दोष व्यापारी को छोड़ा तब जाकर जाम खुला ।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में भारत बंद के दौरान भी पुलिस ने जबरन व्यापारियों की दुकानें बंद करवाई थीं, जिस पर शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।

बांदीकुई सिकंदरा रोड को जाम करते हुए लोग

बांदीकुई सिकंदरा रोड को जाम करते हुए लोग

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed