{"_id":"6663e07b20fa8c0009003fe9","slug":"the-accused-who-raped-the-minor-were-caught-by-the-police-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa Crime: नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे, दो आरोपी हुए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa Crime: नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे, दो आरोपी हुए गिरफ्तार
Sat, 08 Jun 2024 10:09 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 08 Jun 2024 10:09 AM IST
सार
Dausa Crime: दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म मामले में रामनिवास उर्फ अजय, राजेन्द्र मीना उर्फ भूरा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दौसा पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने बताया कि मामला मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र का हैं, जहां चार मई 2024 को एक परिवादी ने रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया था कि 01 मई की रात करीबन 10.30 बजे वो मजदूरी करके घर लौटा तो उसे बेटी नजर नहीं आई।
विज्ञापन
पत्नी से पूछने पर बताया कि वो कमरे में सो रही होगी। हालांकि जब कमरे में जाकर देखा तो वो वहां मौजूद नहीं थी। उसके बाद परिजनों ने आसपास उसकी तलाश की। जिसके बाद पता चला कि कोई दो लड़के आये थे जो उसे जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर लेकर फरार हो गये। उनमें से एक लड़का अजय नाम का बताया गया।
विज्ञापन
जब आरोपी अजय के घर जाकर देखा तो भी वहां से फरार हो गया था। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर नाबालिग को जयपुर से दस्तयाब कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन