फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   RJ Lok Sabha Polls PM Narendra Modi did road show in Dausa greeted people

RJ LS Polls: पीएम मोदी ने दौसा में किया रोड शो, लोगों को प्रणाम किया, जनता बोली- अबकी बार 400 पार

Fri, 12 Apr 2024 07:10 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 12 Apr 2024 07:10 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव को लेकर राजस्थान के दौसा में रोड शो किया। लोगों ने पीएम पर फूल बरसाए तो मोदी ने हाथ जोड़कर अभिवादन किया। मोदी के साथ ओपन जीप में सवार राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने फ्लाइंग किस दिया।

विज्ञापन
RJ Lok Sabha Polls PM Narendra Modi did road show in Dausa greeted people
दौसा में पीएम मोदी का रोड शो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौसा रोड शो के दौरान राजस्थान सरकार के मंत्री डॉक्टर किरोड़ीलाल मीणा और दौसा से लोकसभा प्रत्याशी कन्हैयालाल मीणा तीनों एक ही रथ में सवार होकर रोड शो किए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने हाथ में कमल का निशान दिखाकर लोगों का अभिवादन करते नजर आए। दौसा भाजपा के भीष्म पितामह कहे जाने वाले गोवर्धन लाल बडेरा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झुककर प्रणाम किया। लेकिन मोदी इस दौरान अपनी पार्टी के नेता से मिलने नहीं उतर पाए। दौसा में रोड शो के दौरान पीएम मोदी का यह रोड शो गांधी तिराहे से लेकर गुप्तेश्वर दरवाजे तक निकल गया।

विज्ञापन




उधर, मोदी के रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन करते नजर आए। इसके बदले यहां की जनता भी मोदी-मोदी के नारे लगाती नजर आई। जहां-जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला गुजरा, लोग अचंभित होकर प्रधानमंत्री को देख रहे थे।
विज्ञापन


अच्छी खासी तादाद की भीड़ के बीच नरेंद्र मोदी का यह शो अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। मोदी के रोड शो में अच्छी खासी तादाद में महिलाएं भी नजर आईं। जब महिलाओं से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अबकी बार एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे और देश को तरक्की के रास्ते पर आगे ले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




पीएम मोदी का यह काफिला जैसे ही भाजपा के वयोवृद्ध नेता गोवर्धनलाल बढेरा के आगे से निकाला तो कुछ देर के लिए प्रधानमंत्री मोदी वहां रुक गए और किरोड़ीलाल मीणा ने भाजपा के भीष्म पितामह कहे जाने वाले गोवर्धनलाल बडेरा की तरफ इशारा करते हुए मोदी को बताया कि यही वह नेता हैं, लेकिन शायद सुरक्षा के चलते प्रधानमंत्री मोदी बढेरा के प्रतिष्ठान पर हाथ जोड़कर आगे बढ़ गए। जबकि दौसा की भाजपा ने जो प्रधानमंत्री का कार्यक्रम जारी किया था, उसमें इस नेता के प्रतिष्ठान पर दो मिनट का कार्यक्रम था।

बता दें कि रोड शो गांधी तिराहे से शुरू हुआ और गुप्तेश्वर सर्किल पर खत्म हुआ। मोदी ने 50 मिनट तक करीब सवा किमी तक लोगों का अभिवादन स्वीकारा। इससे पहले पीएम ने बाड़मेर में सभा को संबोधित किया। मोदी रोड शो को देखते हुए पुलिस-प्रशासन के साथ सुरक्षा एजेंसियों ने मोर्चा संभाल लिया था। इससे पूर्व गुरुवार को एसपीजी सहित पीएमओ सुरक्षा से जुड़ी टीम ने रिहर्सल किया था। रोड शो के दौरान जिला और रेंज के छह एसपी, 45 एएसपी और डीएसपी, 125 इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर तैनात रहे। इसके अलावा एक हजार से ज्यादा जवानों को भी तैनात किया गया।




बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ही बाड़मेर में चुनावी सभा को संबोधित किया। मोदी ने कांग्रेस और गठबंधन पर आरोप लगाया कि इंडी गठबंधन के दल देश से परमाणु हथियार खत्म करना चाहते हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि आप किसके इशारे पर काम कर रहे हैं, जो भारत को शक्तिहीन करना चाहता है। आखिर किसके दबाव में आपका गठबंधन हमारी परमाणु ताकत को खत्म करना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed