फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Rajasthan Politics Dausa MP Murarilal Meena gave befitting reply to Deputy CM Diya Kumari

Rajasthan Politics: सांसद मुरारीलाल मीणा ने डिप्टी सीएम दीया कुमारी को दिया करारा जवाब, बोल दी ये बड़ी बात

Fri, 16 Aug 2024 09:46 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 16 Aug 2024 09:46 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कांग्रेस के कार्यकाल पर हमला बोलते हुए गहलोत सरकार को आड़े हाथों लिया। इसी पर पलटवार करते हुए दौसा सांसद मुरारीलाल मीणा ने कहा, जो कमियां रह गई हैं, अब इन्हें बीजेपी पूरा करे।

विज्ञापन
Rajasthan Politics Dausa MP Murarilal Meena gave befitting reply to Deputy CM Diya Kumari
डिप्टी सीएम दीया कुमारी और सांसद मुरारीलाल मीणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजनीति के रंग शायद एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप के बिना अधूरे रह जाते हैं। इसीलिए तो नेता लोग मीडिया की सुर्खियां बने रहते हैं। अब बीते कल का दौसा का वाकया देख लीजिए, जहां राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कांग्रेस के पिछले पांच साल सरकार के दौरान किसी भी तरह का कोई कामकाज नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा, कांग्रेस सरकार यदि राजस्थान में ड्रेनेज सिस्टम पर काम करती तो भारी बरसात के कारण राजस्थान की यह हालत नहीं होती।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने न तो लोगों को रोजगार दिया और न ही ड्रेनेज सिस्टम पर काम किया। यही कारण है कि राजस्थान में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने तो यहां तक भी कहा कि पिछले दिनों जब मैं जोधपुर में थी तो मैं वहां के हालात भी ठीक नहीं देखे, जबकि वह तो अशोक गहलोत पूर्व मुख्यमंत्री का गृह क्षेत्र है।
विज्ञापन


उधर, उप मुख्यमंत्री के कांग्रेस सरकार पर बोले हमले पर जवाब देते हुए दौसा सांसद मुरारीलाल ने कहा कि बीजेपी को किसी को आरोपित करने के बजाए यह सोचना चाहिए कि हमें करना क्या है। और यह सब को पता है कि किसने क्या किया है। एक सवाल के जवाब में बोलते हुए सांसद मुरारीलाल ने कहा कि जैसा हम सबको पता है कि जिन लोगों ने आजादी के समय एक उंगली तक नहीं कटाई, वह लोग आज देशभक्त बने बैठे हैं। जिन्होंने कभी तिरंगे का सम्मान नहीं किया, वह आज तिरंगा फहरा रहे हैं, जिन लोगों ने संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के संविधान को 30 साल तक भी नहीं माना, वो आज संविधान के भक्त बन रहे हैं। इसलिए जनता सब जानती है कि कौन किस बहाने से काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में लोकसभा चुनाव के दौरान जनता ने उन लोगों को जवाब दिया है और आने वाले समय में देश की जनता उन्हें 5-6 साल में जवाब दे देगी। हालांकि, राजस्थान में कुछ ही दिनों के भीतर विधानसभा के उपचुनाव होने हैं। हो सकता है इसी के चलते आरोप प्रत्यारोपों का सिलसिला काफी आगे निकल जाए। लेकिन इन सब के बीच में जनता को सुविधा मिले, वह सारे काम लगातार होते रहने चाहिए। रही बात आने वाले समय में उपचुनाव की तो यह सब जनता को तय करना है कि किसे विधानसभा भेजना है और किसे नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed