फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Rajasthan news: Vinay Sahastrabuddhe told the merits of BJP's resolution letter.

Dausa: BJP के संकल्प पत्र में सोशल, फिजिकल और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर, विनय सहस्त्रबुद्धे ने दी जानकारी

Sun, 14 Apr 2024 08:03 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 14 Apr 2024 08:03 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव प्रभारी राजस्थान विनय सहस्त्रबुद्धे ने प्रेसवार्ता में भाजपा के संकल्प पत्र की जानकारी दी। उन्होंने कहा दुनिया में संकट का समय चल रहा हो, तब देश में मजबूत सरकार की आवश्यकता बढ़ जाती है, जो देश का आर्थिक विकास करे। भाजपा का संकल्प पत्र ऐसी ही सरकार की गारंटी देता है।

विज्ञापन
Rajasthan news: Vinay Sahastrabuddhe told the merits of BJP's resolution letter.
पत्रकारवर्ता करते विनय सहस्त्रबुद्धे व अन्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विनय सहस्त्रबुद्धे लोकसभा चुनाव प्रभारी राजस्थान ने प्रेस वार्ता कर कहा कि भाजपा संकल्प पत्र में सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर, फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर दिया है। सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर में नई यूनिवर्सिटी नए मेडिकल कॉलेज आयुष्मान आरोग्य मंदिर शुरू हो रहे हैं। ट्रक ड्राइवर के लिए हाईवे के पास उनको आराम मिले इसके लिए बहुत बड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवेलप कर रहे हैं, ताकि उन्हें आराम मिल सके।

विज्ञापन


फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर रेलवे, हाईवे को आधुनिक बनाया जा रहा है। तीसरा है डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर 5G का विस्तार करके 6G पर काम कर रहे हैं। इंडस्ट्री 4.0 के लिए डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाया जा रहा है। सरकार की सेवाओं को ज्यादा ऑनलाइन बनाया जा रहा है। देश में कॉल सर्विस सेंटर की संख्या बढ़ रही है, ऑनलाइन खरीदने वालों के लिए और टेलीमेडिसिन सेवा का विस्तार किया जा रहा है। स्केल और स्पीड बढ़ाकर देश की समृद्धि भाजपा का प्रमुख विचार है।
विज्ञापन


विनय सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि शहरीकरण को भाजपा चुनौती नहीं अवसर मानती है। देश में नए सेटेलाइट शहर बनाएंगे, ताकि रोजगार के अवसर बढ़ें। एविएशन सेक्टर के विस्तार पर जोर दिया जाएगा। 1000 से ज्यादा नए विमान भारत में आ रहे हैं। वह उनके साथ नए रोजगार के अवसर भी आने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के कोने-कोने तक वंदे भारत ट्रेनों का विस्तार करेगी
वंदे भारत के तीन मॉडल चला करेंगे। वंदे भारत स्लीपर, वंदे भारत चेयर, वंदे भारत मेट्रो। अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन का काम तेजी से चलते हुए अब पूरा होने की तरफ बढ़ रहा है। आने वाले समय में उत्तर भारत में भी बुलेट ट्रेन चले दक्षिण में भी एक बुलेट ट्रेन और पूर्वी भारत में भी एक ट्रेन चले सके इसके लिए सर्वे का काम जल्दी ही शुरू किया जाएगा।

एनर्जी में आत्मनिर्भरता के लिए काम हो रहा 
आत्मनिर्भरता पर चाहे वह रक्षा क्षेत्र हो, चाहे वह तेल का एनर्जी इंपोर्ट हो। कब तक दूसरे देशों से मांगते रहेंगे। एनर्जी को इंपोर्ट करने के लिए लाखों करोड़ रुपये फॉरेन एक्सचेंज होता है। इसलिए ग्रीन एनर्जी पर और एनर्जी में आत्मनिर्भरता के लिए काम हो रहा है। पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने का, ग्रीन हाइड्रोजन रिनेयुवल एनर्जी गोबर धन हो, बायोफ्यूल सब पर तेजी से काम होगा। ये भी मोदी की गारंटी है।

हर सेक्टर में भारत को ग्लोबल हब बनाने की कोशिश
इलेक्ट्रिक व्हीकल का मार्केट तेजी से बढ़ा है। 10 साल पहले एक साल में 2000 इलेक्ट्रिक व्हीकल बिकते थे। पिछले साल 17 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक व्हीकल बिके। ग्लोबल हब बनाने का दुनिया उभरते हुए हर सेक्टर में भारत को ग्लोबल हब बनाने की कोशिश है भाजपा की। ग्रीन एनर्जी हब होगा, फार्मा हब होगा, इलेक्ट्रॉनिक हब होगा, ऑटोमोबाइल हब होगा, सेमीकंडक्टर हब, इन्नोवेशन हब, लीगल इंश्योरेंस हब होगा, कमर्शियल हब होगा ये सब सेंटर भारत में होंगे, इसके प्रयास करेंगे। अंतरिक्ष में भी विश्व में भारत को बड़ी ताकत के रूप में उभारे इसके लिए रोड मैप बना है, उस पर आगे बढ़ेंगे। आने वाला समय युवाओं के लिए बड़े अवसर लेकर आएगा।

संकट की परिस्थितियों में भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता 
जब दुनिया में संकट का समय चल रहा हो, तब देश में मजबूत सरकार की आवश्यकता बढ़ जाती है, जो देश का आर्थिक विकास करे। भाजपा इसके लिए संकल्पबद्ध है। विनय सहस्त्रबुद्धे लोकसभा चुनाव प्रभारी ने बताया कि भाजपा का संकल्प पत्र ऐसी ही सरकार की गारंटी देता है। विश्व बंधु के तौर पर मानवता के कल्याण के लिए निरंतर प्रयास करेगा भारत।

दल से बड़ा देश 
बड़े और कड़े निर्णय लेने से पीछे नहीं हटेंगे। भाजपा मानती है कि दल से बड़ा देश है। नारी शक्ति वंदना अधिनियम अब कानून बन चुका है। 370 को हटाया है CAA लेकर आए हैं। रिफॉर्म परफॉर्म और ट्रांसफार्म और डीजल गवर्नेंस और डाटा गवर्नेंस के लिए देश में आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर इकोसिस्टम तैयार किया जाएगा। वन नेशन वन इलेक्शन विचार को साकार करने का संकल्प। Ucc देश हित में आवश्यक समझती है। भ्रष्टाचार गरीबों का हक छीनता है। मध्यम वर्ग का हक छीनता है। भ्रष्टाचारियों पर निरंतर सख्त कार्रवाई होती रहेगी यह मोदी की गारंटी है।


ओलंपिक में भारत मेजबानी करेगा
भाजपा के संकल्प पत्र पर 4 जून को परिणाम आते ही काम शुरू हो जाएगा। राजस्थान में सरकार 100 दिन की कार्य योजना पर पहले से काम शुरू कर चुकी है। चंद्रयान की सफलता देखी। अब हम गगनयान का गौरव अनुभव करेंगे। जी-20 में भारत में स्वागत देखा। अब हम ओलंपिक में भारत मेजबानी करेगा। ये दुनिया देखेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed