फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Rajasthan News: Police beat up journalist who went to cover kidnapping incident, deleted photos from mobile

Rajasthan News: अपहरण की घटना कवर करने गए पत्रकार के साथ पुलिस ने की मारपीट, मोबाइल छीनकर फोटो डिलीट किए

Mon, 18 Mar 2024 10:29 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 18 Mar 2024 10:29 AM IST
सार

Dausa: प्रदेश के गृह राज्यमंत्री जवाहरसिंह बेढम द्वारा पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने संबंधी आदेश को नकारते हुए सुरक्षा करने वाली पुलिस खुद पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार पर उतर आई है।

विज्ञापन
Rajasthan News: Police beat up journalist who went to cover kidnapping incident, deleted photos from mobile
पुलिस थाना कोतवाली, दौसा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कुछ दिन पहले प्रदेश के गृह राज्यमंत्री ने पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के संबंध में प्रदेश के तमाम पुलिस अधीक्षकों को पत्र के जरिए सूचना दी थी कि प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। लेकिन इन आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए पुलिस पत्रकारों पर अपनी धौंस आजमाने से नहीं चूक रही है, जिसके चलते पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त है।

विज्ञापन


दरअसल बीती 15 मार्च की शाम जिले के सदर थाना इलाके में जोशी की कोठी के पास एक अपहरण की एक घटना कवर करने गए पत्रकार कमलेश शर्मा के साथ वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने फोटो खींचने के दौरान धक्का-मुक्की की और उसका मोबाइल छीनकर फोटो डिलीट करके कोतवाली ले गई।
विज्ञापन


पत्रकार शर्मा ने जब दौसा पुलिस अधीक्षक को इस संबंध में सूचना दी तो उन्होंने पत्रकार का मोबाइल तो दिलवा दिया लेकिन उसमें रखा फोटो परिचय पत्र और दो हजार रुपये वापस नहीं किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेस क्लब, दौसा ने पुलिसकर्मियों द्वारा पत्रकार के साथ किए गए इस कृत्य की भर्तस्ना करते हुए पुलिस महानिदेशक को समाचार पत्र के माध्यम से मामले में शामिल चारों पुलिसकर्मियों कांस्टेबल ब्रजराज सिंह, राजेश गुर्जर, एएसआई हेतराम और चालक हरिसिंह गुर्जर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed