{"_id":"65d809002b475e3eff0a2885","slug":"rajasthan-news-municipality-s-eo-exposes-development-works-accuses-him-of-making-payments-without-doing-work-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: नगर पालिका के EO ने खोली विकास कार्यों की पोल, बोले- बगैर काम किए भुगतान करने के आरोप लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: नगर पालिका के EO ने खोली विकास कार्यों की पोल, बोले- बगैर काम किए भुगतान करने के आरोप लगाए
Fri, 23 Feb 2024 08:25 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 23 Feb 2024 08:25 AM IST
सार
Dausa: महवा से पूर्व निर्दलीय विधायक के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की पोल खोलते हुए नगर पालिका महवा के अधिशासी अधिकारी ने एक कार्यक्रम के दौरान केबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के सामने बोलते हुए ठेकेदारों को बगैर काम किए भुगतान करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान डॉ. किरोड़ीलाल मीणा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के महवा में श्याम कीर्तन आयोजन के दौरान नगरपालिका अधिकारी ने कई ऐसे विकास कार्य गिनाए जो दरअसल हुए ही नहीं हैं लेकिन नपा द्वारा सीधे उनका भुगतान कर दिया गया। इस श्याम कीर्तन कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे केबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा के सामने मंच पर पोल खोलते हुए नगर पालिका ईओ सुरेंद्र मीणा ने कहा कि कई विकास के कार्य बताए जो असल में हुए भी नहीं और नगर पालिका द्वारा ठेकेदार को उनका सीधे तौर पर बिना काम किए ही भुगतान कर दिया गया।
विज्ञापन
शहर की अनाज मंडी में बुधवार को आयोजित श्याम कीर्तन कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे कृषि मंत्री डॉ किरोड़ीलाल मीणा से जब लोगों ने क्षेत्र में विकास करवाने की मांग की तब कार्यक्रम में मौजूद अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र मीणा ने इस भ्रष्टाचार की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गहलोत सरकार के दौरान धरातल पर 80 सफाई कर्मचारी कार्यरत रहे और 180 कर्मचारियों का भुगतान उठाया गया। उन्होंने कहा कि नाली मरम्मत के लिए 30 लाख रुपए का भुगतान किया गया जबकि नालियों का निर्माण कहीं भी नहीं हुआ। हिंडौन रोड पर बनाए जाने वाले नाले को मनमर्जी से भरतपुर रोड पर गलत तरीके से बना दिया गया।
विज्ञापन
इन सबके अतिरिक्त मंडावर रोड पर बनाए गए नाले की क्वालिटी की जांच तक नहीं की गई और सीधे ठेकेदार को भुगतान कर दिया गया। शहर में माइक लगाए जाने के नाम पर 25 लाख का भुगतान किया गया, जो कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं। शहर में लगाए गए कैमरे सस्ती क्वालिटी के हैं, जिनकी बाजार में कीमत 5 हजार रुपये प्रति कैमरा है लेकिन प्रति कैमरे की कीमत 70 हजार रुपए तक उठाई गई है।
विज्ञापन
बिजली और सीसीटीवी कैमरों के खंभों में भी गड़बड़झाला किया गया है। शहर में एक करोड़ रुपये पाइप लाइन डालने के लिए ठेकेदार को दिए गए लेकिन पाइप लाइन डाली गई या नहीं डाली गई इसका कोई वेरिफिकेशन नहीं है। उन्होंने कहा कि इन सभी कार्यों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका शहर के विकास के लिए सदैव तत्पर है।