फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Rajasthan Minister Sanjay Sharma action exposed Forest Department officials gave instructions for action

Rajasthan: मंत्री संजय शर्मा के एक्शन से खुल गई वन विभाग के अधिकारियों की पोल, कार्रवाई के दिए निर्देश

Wed, 19 Jun 2024 06:05 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 19 Jun 2024 06:05 PM IST
सार

राजस्थान के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा की मुस्तैदी देखने को मिली। 19 जून को अलवर से जयपुर जाते समय दौसा में हाइवे पर हरी लकड़ी से भरी पिकअप को रुकवाया, उससे जानकारी हासिल की।

विज्ञापन
Rajasthan Minister Sanjay Sharma action exposed Forest Department officials gave instructions for action
एक्शन में दिखे मंत्री संजय शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान की भजनलाल सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा लगातार एक्शन मूड में नजर आ रहे हैं। बुधवार को दौसा से जयपुर की ओर जाते समय हाइवे पर हरी लकड़ियों से भरा पिकअप नजर आया। पिकअप को रुकवाकर मंत्री ने कागजात दिखाने के लिए कहा, जो पिकअप चालक के पास नहीं थे। ऐसे में मंत्री ने वन विभाग को सूचना देकर कार्रवाई की बात कही।

विज्ञापन


विज्ञापन


उधर, परमिट नहीं होने की बात सुनते ही मंत्री शर्मा ने दौसा उपवन संरक्षक अजीत उचोई को मौके पर बुलाकर पिकअप की चॉबी सौंपी और नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपवन संरक्षक से कहा, लकड़ियों की अवैध कटाई एवं परिवहन को रोकें तथा आरा मशीनों की भी लगातार जांच करने के निर्देश देते हुए आरा मशीन संचालकों द्वारा अवैध काम तो नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि दौसा में अवैध बजरी और लड़कियों का कारोबार परवान पर है। लेकिन कार्रवाई के नाम पर मामला गोल नजर आता है। अब मंत्री ने जांच करने के भी निर्देश दिए हैं, तो अब कुछ दिनों इंतजार करने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मंत्री संजय शर्मा के यह निर्देश कितने असरदार साबित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed