{"_id":"665063eef524d53369070bf8","slug":"rajasthan-minister-kirodilal-meena-12-deaths-in-the-state-due-to-heatwave-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: किरोड़ी मीणा बोले, राजस्थान में अब तक हुई 12 मौतें, आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी की है एडवाइजरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: किरोड़ी मीणा बोले, राजस्थान में अब तक हुई 12 मौतें, आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी की है एडवाइजरी
Fri, 24 May 2024 03:24 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Fri, 24 May 2024 03:24 PM IST
सार
राजस्थान में गर्मी सितम ढा रही है। प्रदेश के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि अब तक राज्य में 12 मौतें हो चुकी हैं। इसे देखते हुए राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग ने एडवाइजरी भी जारी की है।
विज्ञापन
किरोड़ी लाल मीणा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के ज्यादातर जिले हीट वेव की चपेट में है। इससे अब तक 12 मौतें प्रदेश में हुई हैं। आपदा एवं प्रबंधन विभाग ने भी लोगों के एडवाइजरी जारी की है। प्रदेश के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने दौसा में कहा कि लोगों को सुरक्षित रहने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
मीणा ने दौसा में कहा कि यह सही बात है कि तापमान लगातार बढ़ रहा है। इसके चलते 12 मौत भी हो चुकी है। हीट वेव को देखते हुए आपदा एवं प्रबंधन विभाग ने भी एडवाइजरी जारी कर लोगों को सुरक्षित रहने के लिए कहा है। इतना तापमान सामान्य तौर पर नहीं होता है। ग्लोबल वार्मिंग के चलते सभी जगह तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसके चलते विभाग ने दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं। इसके बावजूद भी यदि कोई हीट वेव की चपेट में आता है तो उसे पैकेज भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
राजस्थान इस समय भीषण हीट वेव की चपेट में है। गुरुवार को बीकानेर में ही युद्ध अभ्यास के दौरान तबियत बिगड़ने से सेना के एक जवान की मौत हो गई। इसी तरह अन्य शहरों में भी लू लगने एवं अन्य समस्याओं से मरीज सामने आए हैं। मौतें भी हुई हैं। ज्यादातर शहरों में तापमान 45 डिग्री से ऊपर और कुछ जिलों में 47 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तापमान दर्ज हो रहा है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने भी लू में लोगों को बाहर न निकलने की सलाह दी है। साथ ही उन्हें ज्यादा से ज्यादा पेय पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन