फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Rajasthan Dausa Crime News Police registered FIR against culprits Gang rape case

Rajasthan News: पांच दरिंदों ने लूटी नाबालिग की अस्मत,अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग; गर्भवती हुई तो खुली प

Thu, 11 Sep 2025 07:40 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Thu, 11 Sep 2025 07:40 PM IST
सार

Rajasthan Crime News: नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले पांच आरोपियों पर महिला थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की है। दरिंदे अश्लील वीडियो बनाकर तीन वर्षों से नाबालिग लड़की को अपना शिकार बना रहे थे। ब्लैकमेल करते थे। जब पीड़िता गर्भवती हो गई, तो अपनी पीड़ा परिजनों को सुनाई तो वो भी हैरान रह गए। 

विज्ञापन
Rajasthan Dausa Crime News Police registered FIR against  culprits Gang rape case
पुलिस ने दरिंदों पर दर्ज की एफआईआर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के दौसा जिले से सामूहिक दुष्कर्म का एक बड़ा मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, दरिंदे नाबालिग लड़की का पिछले तीन वर्षों से शारीरिक शोषण करते थे। उसके साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम देते आ रहे थे। यह गंदा कृत्य 2022 से लेकर 2025 तक चलता रहा। इस काले कारनामे का खुलासा तब हुआ, जब पीड़िता गर्भवती हो गई। 
विज्ञापन


अश्लील वीडियो बनाने के बाद करते थे ब्लैकमेल

पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जांच भी शुरू कर दी है।  पीड़िता के माता-पिता को तब सदमा लगा जब उन्हें पता चला कि उनकी बेटी गर्भवती है। परिजनों ने लड़की से पूछताछ की, तो उसने आपबीती सुनाई, जिसने सभी को चौंका दिया। पीड़िता ने बताया कि 2022 में कुछ युवकों ने उसे बहला फुसलाकर अपने जाल में फंसाया था। इस दौरान आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बनाए गए। इसके बाद ब्लैकमेलिंग का सिलसिला शुरू कर दिया। आरोपी इन वीडियो का इस्तेमाल कर पीड़िता को लगातार धमकाते थे।  धमकी देकर बार-बार दैहिक शोषण करते थे। शर्म और लोकलाज की वजह से पीड़िता अपना दर्द बयां नहीं कर पा रही थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Rajasthan News: एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, 50 करोड़ रु. का मादक पदार्थ जब्त; मोस्टवांटेड तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज
मामले का पता चलने के बाद पीड़िता के परिजनों ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया और पांच आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। महिला थाना पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश में जुट गई है।  

ये भी पढ़ें- Politics: राजस्थान में जासूसी विपक्ष की 'प्रेमिका', सत्ता मिलते ही सब भूले, कब किस पर लगे आरोप? नया विवाद क्या

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed