{"_id":"65cd7ec4ff45b0eca00dfd2b","slug":"railway-services-affected-due-to-farmer-movement-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: किसान आंदोलन के कारण रेल सेवाएं हुई प्रभावित, कई रूटों में किया गया बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: किसान आंदोलन के कारण रेल सेवाएं हुई प्रभावित, कई रूटों में किया गया बदलाव
Thu, 15 Feb 2024 08:32 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 15 Feb 2024 08:32 AM IST
सार
Dausa News: किसान आंदोलन के चलते पंजाब, हरियाणा और राजस्थान की ओर संचालित होने होने वाली कुछ ट्रेनें रद्द और कुछ आंशिक रूप से रद्द कर दी गयी हैं। यात्री ट्रेनों का शेड्यूल देखकर ही घर से निकलें, जिससे उन्हें परेशानी न हो।
विज्ञापन
किसान आंदोलन के कारण रेल सेवाएं हुई प्रभावित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के बताया कि किसान आंदोलन के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित होने वाली रेल सेवायें प्रभावित रहेगी, जो इस प्रकार हैं।
विज्ञापन
रद्द रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)
1- गाड़ी संख्या 04753, भटिंडा-श्रीगंगानगर रेलसेवा दिनांक 15 फरवरी 24 को रद्द रहेगी।
2- गाड़ी संख्या 04756, श्रीगंगानगर-भटिंडा रेलसेवा दिनांक 15 फरवरी 24 को रद्द रहेगी।
रद्द रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)
1- गाड़ी संख्या 14736, अंबाला–श्रीगंगानगर रेलसेवा, जो दिनांक 15 फरवरी को अंबाला से रवाना होगी, वह भटिंडा तक ही संचालित की गई है, अर्थात भटिंडा से श्रीगंगानगर के मध्य रद्द रहेगी।
विज्ञापन
2- गाड़ी संख्या 14735, श्रीगंगानगर-अंबाला रेलसेवा, दिनांक 15 फरवरी 24 को भटिंडा से रवाना होगी, अर्थात श्रीगंगानगर–भटिंडा के मध्य रद्द रहेगी।
विज्ञापन
मार्ग परिवर्तित रेलसेवा
1. गाड़ी संख्या 19612, अमृतसर–अजमेर एक्सप्रेस दिनांक 15 फरवरी 24 को परिवर्तित मार्ग वाया तरन तरण तारण जंक्शन ब्यास होकर संचालित होगी।