फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Police seized cash worth Rs 2 crore from Haryana's car and handed it over to the Income Tax Department.

Dausa News: हरियाणा की कार से पुलिस ने 2 करोड़ की नगदी जब्त की, आयकर विभाग करेगा जांच

Thu, 17 Oct 2024 01:56 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Thu, 17 Oct 2024 01:56 PM IST
सार

डिप्टी एसपी रवि प्रकाश शर्मा ने बताया कि ब्रेजा गाड़ी की तलाशी के दौरान 1 करोड़ 96 लाख 50 हजार रुपए नकद बरामद हुए। पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर सदर थाने पहुंचाया, जांच के बाद राशि को जब्त कर आयकर विभाग को सूचना दी गई है।

विज्ञापन
Police seized cash worth Rs 2 crore from Haryana's car and handed it over to the Income Tax Department.
2 करोड़ नजदीकी गिनती करते पुलिस और आयकर विभाग

विस्तार

राजस्थान में सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। ऐसे में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव आयोग की गाइडलाइंस के तहत की गई कार्रवाई का पहला बड़ा मामला दौसा जिले के सदर थाना इलाके के भांडारेज मोड नाके से सामने आया है।
विज्ञापन


दौसा डिप्टी एसपी रवि प्रकाश शर्मा ने बताया कि देर रात करीब साढ़े 10 बजे भांडारेज नाके पर चौपहिया वाहनों की तलाशी के दौरान, मूलतः झुंझुनू निवासी एक कारोबारी की हरियाणा नंबर की ब्रेजा कार से नोटों से भरा बैग मिला। कारोबारी जयपुर से गुड़गांव की ओर जा रहे थे। पैसों से भरे बैगों की सूचना पर सिटी डिप्टी एसपी रवि शर्मा की अगुवाई और थानाधिकारी हवा सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस जाब्ता तैनात किया गया था।
विज्ञापन


डिप्टी एसपी रवि प्रकाश शर्मा ने बताया कि विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से दौसा जिले में नाकेबंदी की जा रही है और सभी चौपहिया वाहनों की गहन जांच की जा रही है। ब्रेजा गाड़ी की तलाशी के दौरान 1 करोड़ 96 लाख 50 हजार रुपए नकद बरामद हुए। पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर सदर थाने पहुंचाया, जहां जांच के बाद राशि को जब्त कर आयकर विभाग को सूचना दी गई। जयपुर से आयकर विभाग की टीम ने पहुंचकर राशि को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस और आयकर विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि कार सवारों से राशि के बारे में पूछताछ की गई, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर यह कार्रवाई की गई। सीओ रवि प्रकाश शर्मा ने बताया कि कार में तीन लोग सवार थे, जिन्होंने राशि को प्रॉपर्टी से संबंधित बताया। फिलहाल पुलिस ने हरियाणा नंबर की ब्रेजा कार को जब्त कर लिया है और कार में सवार कारोबारी को हिरासत में ले लिया गया है।


आदर्श आचार संहिता के तहत कैश रकम के परिवहन पर रोक
डिप्टी एसपी रवि प्रकाश शर्मा ने बताया कि इस कार से बड़ी मात्रा में कैश बरामद हुआ है। 10 लाख रुपए तक की रकम पर पुलिस कार्रवाई कर सकती है, लेकिन इस मामले में 1 करोड़ 96 लाख 50 हजार रुपए मिले हैं। मामले की जांच आयकर विभाग की टीम कर रही है और पूरी जानकारी मिलने के बाद ही कोई अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

 

 2 करोड़ नजदीकी गिनती करते पुलिस और आयकर विभाग

2 करोड़ नजदीकी गिनती करते पुलिस और आयकर विभाग

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed