{"_id":"66547c3eab27ffb86c00eca0","slug":"one-and-a-half-year-old-innocent-child-found-dead-in-neighbour-tank-in-dausa-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa: पड़ोसियों के टैंक में डेढ़ साल की मासूम का मिला शव, पिता ने हत्या का मामला करवाया दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa: पड़ोसियों के टैंक में डेढ़ साल की मासूम का मिला शव, पिता ने हत्या का मामला करवाया दर्ज
Mon, 27 May 2024 06:28 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 27 May 2024 06:28 PM IST
सार
Dausa: जिले के बांदीकुई इलाके में डेढ़ वर्षीय मासूम की पड़ोसी के घर में बने पानी के टैंक डूबने से मौत हो गई। डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत से इलाके मे सनसनी फैल गई। बच्चे की मौत के बाद बच्ची के पिता ने अपने पड़ोसियों पर जमीनी विवाद में बेटी की हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मृतका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दौसा जिले के बांदीकुई इलाके में पड़ोसियों के पानी के टैंक में मासूम की लाश मिली। जिसके बाद मृतका के पिता ने हत्या का मामला दर्ज करवाया है। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उधर बताया जा रहा है कि डेढ़ वर्षीय मासूम के पिता अशोक वर्मा पुत्र रामकिशोर निवासी बड़ा महादेव मंदिर बसवा बांदीकुई रविवार शाम को करीब पौने 8 बजे दुकान बंद कर घर आए थे। इस दौरान डेढ़ वर्षीय छोटी बेटी सुदिक्षा घर में दिखाई नहीं दी, तो उसने बच्चों से पूछा तो बच्चों ने बताया कि सुदिक्षा को पड़ोसी दीपक साहू के घर पर देखा था, जिसके चलते उसने अपनी बड़ी बेटी को दीपक साहू के घर छोटी बेटी को लेने के लिए भेजा ।
विज्ञापन
इधर, दीपक साहू और उनकी पत्नी सपना ने सुदिक्षा के खुद के घर में होने से मना कर दिया। इसके बाद मैंने खुद बेटी को काफी जगह तलाश किया, लेकिन जब बेटी कहीं नहीं मिली तो पड़ोसी दीपक के घर की तलाशी ली। ऐसे में उसके कमरे और रसोई में बेटी को तलाश किया तो रसोई में पानी का टैंक दिखाई दिया। जिसका ढक्कन खोलकर देखा। जिसमें डेढ़ वर्षीय बेटी पानी में पड़ी हुई दिखाई दी। इधर मौके पर आसपास से लोगों को बुलाकर बेटी को टैंक से बाहर निकालकर अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान मृत बच्ची के पिता ने पड़ोसी दंपत्ति पर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरा पड़ोसी दीपक साहू से जमीनी विवाद है। जिसके चलते दीपक और उसकी पत्नी सपना ने रंजिश को लेकर मेरी बेटी की हत्या की है।
विज्ञापन