{"_id":"695ba524ebc8676c710ea291","slug":"on-the-delhi-mumbai-expressway-an-unknown-vehicle-struck-and-killed-a-pedestrian-other-vehicles-continued-to-drive-over-the-body-scattering-body-parts-up-to-50-feet-away-dausa-news-c-1-1-noi1437-3808911-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा, तीन घंटे सड़क पर पड़ा रहा शव, ऊपर से गुजरते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा, तीन घंटे सड़क पर पड़ा रहा शव, ऊपर से गुजरते रहे वाहन
Mon, 05 Jan 2026 06:18 PM IST
दौसा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: दौसा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 06:18 PM IST
सार
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर कल देर रात हुए दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद शव करीब तीन घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा और कई वाहन उसके ऊपर से गुजर गए, जिससे शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया।
विज्ञापन
दर्दनाक सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के राहुवास थाना इलाके में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर रविवार रात हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए इस हादसे के बाद शव करीब तीन घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा। कई वाहन उस पर से गुजरते रहे, जिससे शव पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया और शरीर के अंग लगभग 50 फीट दूर तक बिखर गए।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर राहुवास थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एक्सप्रेस वे की एंबुलेंस की सहायता से शव को दौसा जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस फिलहाल मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rajasthan: जयपुर में धर्मांतरण कानून के खिलाफ शांतिपूर्ण जन-आंदोलन, नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए प्रदर्शन
विज्ञापन
राहुवास थाना अधिकारी गोपाल शर्मा ने बताया कि रविवार रात करीब 11:30 बजे कंट्रोल रूम से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के चेनेज संख्या 208 पर दुर्घटना की सूचना मिली थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही एक्सप्रेस वे की एंबुलेंस शव को अस्पताल ले जा चुकी थी।
थाना अधिकारी के अनुसार प्रथम दृष्टया मृतक मंदबुद्धि प्रतीत हो रहा है। उसके पास से एक प्लास्टिक का कैरी बैग मिला है, जिसमें कपड़े और दवाइयां सहित अन्य सामान मौजूद थे। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों में सूचना भिजवा दी है और अज्ञात वाहन की तलाश के लिए एक्सप्रेस वे पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन