फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: Kalyugi father's brutality put relationships to shame, mother filed a case of rape with a minor

Rajasthan: बेटी को बांधा…फिर कलयुगी पिता ने किया दुष्कर्म, रिश्ता हुआ शर्मसार; दौसा का है मामला

Mon, 23 Sep 2024 07:17 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Mon, 23 Sep 2024 07:17 PM IST
सार

Dausa: जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाले एक मामले में एक कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म जैसा घिनौना काम कर डाला। डॉटर्स डे के मौके पर हुई इस घटना की रिपोर्ट बच्ची की मां ने पुलिस में दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Dausa News: Kalyugi father's brutality put relationships to shame, mother filed a case of rape with a minor
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश अग्रवाल, लालसोट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कल रात एक पिता ने अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म कर इंसानियत को शर्मसार कर दिया। मामला लालसोट क्षेत्र का है जहां एक नाबालिग को अपने ही पिता की दरिंदगी का शिकार होना पड़ा। नाबालिग की मां ने इस संबंध में पुलिस में मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन


लालसोट अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश अग्रवाल ने बताया कि पीड़िता की मां ने इस संबंध में थाने पर रिपोर्ट देकर बताया कि बीती रात जब पीड़ित नाबालिग अपनी बहनों के साथ दूसरे कमरे में सो रही थी, तभी उसका पिता आया और अपनी एक बेटी को वहां से दूसरे कमरे में ले गया, जहां उसने पहले तो अपनी बेटी के हाथ-पैर बांधे और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


नाबालिग की मां ने जैसे-तैसे अपनी बेटी को पिता के चंगुल से छुड़ाया और बिना देर किए थाने पर रिपोर्ट देकर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की। उधर इस घटना की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल करवा दिया है और अब जल्द से जल्द इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed