फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: Opposition leader, who went to make fun of CM, himself forgot the name of the candidate

Dausa News: सीएम का मजाक बनाने गए नेता प्रतिपक्ष खुद भूले प्रत्याशी का नाम, नामांकन सभा में जमकर बोला हमला

Sat, 26 Oct 2024 12:45 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Sat, 26 Oct 2024 12:45 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मुख्यमंत्री का मजाक बनाने के चक्कर में खुद की खिल्ली उड़वा ली। नेता प्रतिपक्ष सीएम के बारे में बोलते हुए खुद ही रामगढ़ प्रत्याशी का नाम भूल गए।

विज्ञापन
Dausa News: Opposition leader, who went to make fun of CM, himself forgot the name of the candidate
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दौसा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने एक बार फिर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल पर बिना पर्ची के नहीं चलने वाली सरकार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीते कल मुख्यमंत्री भजनलाल नामांकन करवाने गए थे, जहां उन्हें कैंडिडेट का नाम याद नहीं रहा और यशवंत-जसवंत कहने लगे फिर पीछे से पर्ची आई तो पता लगा कि उनका नाम जसवंत नहीं खुशवंत है। बस यहीं पर जूली गड़बड़ा गए, मुख्यमंत्री की खिल्ली उड़ाते-उड़ाते वे खुद ये भूल गए कि रामगढ़ के जिस भाजपा प्रत्याशी की बात वो कर रहे हैं, उसका नाम खुशवंत नहीं बल्कि सुखवंत है।
विज्ञापन


राजस्थान में हो रहे उपचुनाव में अब स्थिति यह बन गई है कि नेताओं को हर हाल में चुनाव जीतना है, जिसके लिए फिर किसी भी नेता पर किसी भी तरह का आरोप लगाना पड़े। दौसा में कांग्रेस प्रत्याशी दीनदयाल बैरवा की नामांकन सभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंदसिंह डोटासरा सहित दर्जनों कांग्रेस के नेता पहुंचे, जहां सारे नेताओं ने एक सुर में भाजपा पर हमला बोला।
विज्ञापन


सभी नेताओं के टारगेट पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा नजर आए, जहां नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि भजनलाल तो ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जो भरी विधानसभा में यह कहते हैं कि मैं जब सरपंच हुआ करता था, तब नरेगा का काम अच्छा करवाता था, जिसके लिए आसपास के सरपंचों के मेरे पास फोन आते थे। इस पर मैंने मुख्यमंत्री से एक बार पूछ ही लिया कि आप कौन से सन् में सरपंच थे। उन्होंने अपने सरपंच होने का जो साल बताया उस समय तो नरेगा था ही नहीं। इसलिये ही मैं कहता हूं कि भाजपा वाले झूठ बोलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed