{"_id":"66e50f6dcc3d7b72500a722b","slug":"going-to-foreign-area-proved-costly-sp-ranjita-sharma-suspended-4-police-personnel-of-lawan-police-station-dausa-news-c-1-1-noi1350-2104062-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: थानाधिकारी की गैर मौजूदगी में दूसरे इलाके में जाना महंगा पड़ा, लवाण थाने के 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: थानाधिकारी की गैर मौजूदगी में दूसरे इलाके में जाना महंगा पड़ा, लवाण थाने के 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड
Sat, 14 Sep 2024 12:57 PM IST
दौसा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: दौसा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 12:57 PM IST
सार
थाना अधिकारी की गैर मौजूदगी में दूसरे थाना क्षेत्र में जाने वाले चार पुलिस कर्मियों को जिला पुलिस अधीक्षक ने पहले लाइन हाजिर किया और फिर सस्पेंड कर दिया। बताया जा रहा है कि ये पुलिसकर्मी अवैध वसूली के चक्कर में गए थे।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दौसा जिला पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने लवाण थाने के चार पुलिसकर्मियों को पहले लाइन हाजिर किया और बाद में सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए। जानकारी के अनुसार पिछले दिनों जब लवाण थाना अधिकारी गोपाल शर्मा छुट्टी पर थे तब इन चारों पुलिसकर्मियों का लवाण थाना इलाका छोड़कर दूसरे इलाके में बिना किसी सूचना के जाना पाया गया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि लवाण थाने के 4 पुलिसकर्मी जिसमें हेड कांस्टेबल रामबाबू बैरवा, कालू सिंह, कांस्टेबल रमेश मीणा और कजोड़ बैरवा शामिल हैं, लवाण थाना अधिकारी गोपाललाल शर्मा के छुट्टी पर जाने के बाद लवाण सीमा से बाहर तुंगा थाना सीमा में जा पहुंचे। सूत्रों की मानें तो ये चारों पुलिसकर्मी यहां अवैध वसूली के चक्कर में पहुंचे थे।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों की इस हरकत की जानकारी मिलने पर नांगल डिप्टी एसपी चारुल गुप्ता को इसकी जांच सौंपी गई, जहां अभी तक जांच लंबित है लेकिन कुछ दिनों पूर्व एसपी रंजीता शर्मा के आदेश के बाद इन चारों पुलिसकर्मियों को पहले तो लाइन हाजिर किया गया और फिर इन्हें सस्पेंड किया जाना बताया जा रहा है। उधर लवाण थाना क्षेत्र के लोगों की मानें तो जब से यहां थाने की अवैध वसूली पर लगाम लगी है, पुलिसकर्मियों ने अवैध वसूली के चक्कर में खुद के थाना क्षेत्र की सीमाएं पार कर डाली हैं। बहरहाल जिला पुलिस अधीक्षक ने ठोस कदम उठाते हुए पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन