फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: Youth stabbed with knife in mobile dispute, a minor arrested, SP's PA's son is the accused

Dausa News : मोबाइल विवाद में युवक को चाकू से गोदा, एक नाबालिग गिरफ्तार, एसपी के पीए का बेटा है आरोपी

Mon, 27 Jan 2025 12:38 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 27 Jan 2025 12:38 PM IST
सार

दौसा में कल रात दो युवकों ने मोबाइल विवाद को लेकर एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। पड़ोसियों ने हत्या करके भाग रहे आरोपियों में से एक को दबोच लिया है। पकड़ा गया नाबालिग आरोपी एसपी के पीए का बेटा बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Dausa News: Youth stabbed with knife in mobile dispute, a minor arrested, SP's PA's son is the accused
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जिले के सोमनाथ इलाके में रविवार रात एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया। मोबाइल के लेनदेन को लेकर हुए विवाद ने ऐसा मोड़ लिया कि पड़ोसी ने अपने साथी के साथ मिलकर सोते हुए व्यक्ति पर चाकुओं से हमला कर दिया। घटना में दौसा जिला पुलिस अधीक्षक के पीए सोहनलाल के बेटे का नाम सामने आया है, जो नाबालिग है। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार है।

विज्ञापन


मामला सोमनाथ इलाके की एक कॉलोनी का है। बताया जा रहा है कि मृतक और आरोपी के बीच मोबाइल बेचने और पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि रविवार रात करीब 12 बजे आरोपियों ने सोते हुए युवक पर चाकुओं से हमला कर दिया। मृतक के शरीर पर 6-7 चाकू के गहरे घाव पाए गए हैं।
विज्ञापन


पड़ोसियों ने बताया कि रात में चिल्लाने की आवाज सुनकर जब वे मृतक के घर पहुंचे, तो उन्होंने एक नाबालिग को मौके पर पकड़ लिया। वहीं दूसरा आरोपी राहुल मीना घटना के तुरंत बाद फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया है कि पकड़ा गया नाबालिग दौसा जिला पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा के पीए सोहनलाल का बेटा है। उसकी उम्र लगभग 17 साल बताई जा रही है। फरार आरोपी राहुल मीना की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।


दौसा जिला पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है और फरार आरोपी को पकड़ने के लिए इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed