फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa Weather: Girl student and bike rider die due to lightning

Dausa Weather: आकाशीय बिजली गिरने से छात्रा और बाइक सवार की मौत, किसानों को सता रही फसल की चिंता

Fri, 01 Mar 2024 07:09 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 01 Mar 2024 07:09 PM IST
सार

जिले के लालसोट उपखंड में दो अलग-अलग जगह आकाशीय बिजली गिरने से एक स्कूली छात्रा और एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इस विक्षोभ से हुई बारिश ने किसानों के चेहरे पर मायूसी देखने को मिल रही है।

विज्ञापन
Dausa Weather: Girl student and bike rider die due to lightning
छात्रा चाइना मीना का फाइल फोटो। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दौसा जिले में पश्चिमी विक्षोभ के चलते आकाशीय बिजली गिरने से एक स्कूली बालिका और बाइक सवार राहगीर की मौत हो गई। 
विज्ञापन


दौसा जिले के लालसोट उपखंड में स्थित दौलतपुरा गांव में छात्रा चाइना मीना (17) पुत्री रमेश मीना स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रही थी तभी घर पहुंचने से पहले कुछ दूर पहले छात्रा पर आकाशीय बिजली गिर गई। घटना के बाद छात्रा अचेत हो गई। परिजनों उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलने के बाद झांपदा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।

बाइक सवार भी आया आकाशीय बिजली की चपेट में
वहीं, दूसरा मामला भी जिले के लालसोट उपखंड के लाडपुरा के पास का है। लालसोट के देवली मोड़ पर बाइक सवार युवक शाहरुख के ऊपर आकाशीय बिजली गिरी। प्राकृतिक घटना के बाद युवक अचेत होकर रोड पर ही गिरकर पड़ा। उसको अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार आकाशीय बिजली की चपेट में आया युवक आरा मशीन पर कार्य करता था। मृतक की मौत के बाद उसके परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन


किसानों को सताने लगी चिंता 
दौसा जिले में पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। दरअसल, इन दिनों जिले में फसलों की कटाई का कार्य जोरों पर चल रहा है। ऐसे में किसानों की फसल कटने के बाद खेतों में पड़ी हुई है। बारिश का दौर शुरू होने से अब किसानों को फसल खराबे की चिंता सताने लगी है, जिसके चलते किसान पूरी तरह चिंता में डूबते नजर आ रहे हैं। उधर, लालसोट तहसील में दो जनों को बिजली ने मौत के आगोश में सुला दिया है, जिससे आसपास के लोगों में भय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सवाई माधोपुर में पेड़ के नीचे बैठे व्यक्ति की मौत
सवाई माधोपुर जिले के मित्रपुरा थाना क्षेत्र के नांनतोडी गांव में जंगल में भेड़ बकरियां चराने गये एक युवक की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। वहीं आकाशीय बिजली की चपेट में आने से करीब 30 भेड़ो की भी मौत हो गई। नांनतोडी निवासी 35 वर्षिय धन्नालाल मीणा अपनी भेड़ बकरियों को चराने के लिए गांव के नजदीक ही जंगल में गया था। इसी दौरान मौसम का मिजाज बदला और तेज हवाओं के साथ रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया। धन्नलाल बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे बैठ गया और उसकी भेड़ बकरियां भी पेड़ के नीचे आ गई। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने से धन्नलाल की मौके पर मौत हो गई। वहीं करीब 30 भेड़ो की भी मौत हो गई।




पीपलू पंचायत समिति कार्यालय पर बिजली गिरी, 4 लोग अचेत 
टोंक जिले के पीपलू पंचायत समिति कार्यालय पर शुक्रवार को बारिश और ओलावृष्टि के साथ आकाशीय बिजली गिरने से 4 कर्मचारी अचेत जो गए। कार्यालय भवन की दीवार पर लगे बिजली मीटर के तार टूट गए। भवन की दीवार में दरार आ गई। आकाशीय बिजली की जोरदार गर्जना से अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कर्मचारी दहशत में आ गए। चारों कर्मचारियों को स्थानीय सरकारी अस्पताल ले गए, जहां 2 कर्मचारियों को भर्ती कर लिया। जिन्हें करीब 15 मिनट बाद होश आ गया तथा करीब डेढ़ घंटे बाद उनका भी इलाज कर छुट्टी कर दी गई। इस दौरान प्रशासन के अधिकारी मौके पर और अस्पताल पहुंचकर जायजा लिया। आकाशीय बिजली गिरने से ऑफिस की बिजली गुल हो गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed