{"_id":"65fad51873bc6753b0016fe6","slug":"dausa-villagers-are-not-getting-ration-in-bandikui-villagers-says-will-boycott-elections-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: बांदीकुई में ग्रामीणों को नहीं मिल रहा राशन, ग्रामीण बोले- चुनाव का बहिष्कार करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: बांदीकुई में ग्रामीणों को नहीं मिल रहा राशन, ग्रामीण बोले- चुनाव का बहिष्कार करेंगे
Wed, 20 Mar 2024 05:53 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 20 Mar 2024 05:53 PM IST
सार
दौसा जिले में राशन नहीं मिलने के चलते ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। बुधवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर आक्रोश जताया और कहा, मांगें नहीं मानी तो लोकसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दौसा में बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र के अनंतवाडा गांव में ग्रामीणों को मार्च महीने का राशन नहीं मिलने पर गुस्सा फूट पड़ा। राशन न मिलने से लोगों ने प्रशासन सहित सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उधर, ग्रामीणों का कहना है कि गांव वासियों को खाद्य सुरक्षा के अंतर्गत मिलने वाला राशन को नए डीलर ने ग्राम पंचायत मुख्यालय पर विरतण करने मांग की है।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि किसी अन्यत्र जगह पर राशन वितरित किया गया तो समस्त ग्रामीण राशन लेने नहीं जाएंगे। असल में ग्रामीणों को पंचायत मुख्यालय से करीब तीन किलोमीटर की दूर जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि राशन डीलर द्वारा हमें मार्च महीने का गेहूं नहीं दिया गया है और पूर्व में राशन डीलर गेहूं वितरित करता था। लेकिन अब किसी दूसरे राशन डीलर अप्रैल महीने का कोटा ले आया। नए डीलर का कहना है कि मेरे पास अप्रैल महीने का गेहूं है, उसको मैं अप्रैल महीने में बांट पाऊंगा।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि हमको हमेशा हमारे पंचायत मुख्यालय पर गेहूं वितरित किए जाते थे, जो की अब नया डीलर आया है, वह पंचायत मुख्यालय से करीब दो-तीन किलोमीटर दूर वितरित करने की बोल रहा है। ग्रामीणों की मांग है कि हमें मार्च महीने का राशन दिया जाए और नए डीलर से भी पंचायत मुख्यालय पर ही गेहूं वितरित करने की मांग रखी है। ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा, अगर हमारी मांग नहीं मानी तो आगामी आने लोकसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। अब लोगों ने सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में परेशानी को आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन