{"_id":"66b35c79f39a1834ca08a00b","slug":"dausa-salman-khurshid-statement-rajyavardhan-rathore-says-congress-want-situation-like-bangladesh-in-india-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: दौसा में खुर्शीद के बयान पर राठौड़ बोले- कांग्रेसी चाहते हैं भारत में बांग्लादेश जैसी स्थिति बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: दौसा में खुर्शीद के बयान पर राठौड़ बोले- कांग्रेसी चाहते हैं भारत में बांग्लादेश जैसी स्थिति बने
Wed, 07 Aug 2024 05:07 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 07 Aug 2024 05:07 PM IST
सार
राजस्थान की भजनलाल सरकार में कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ बुधवार को तीज के अवसर पर दौसा जिले के बांदीकुई पहुंचे। यहां उन्होंने हरियालो राजस्थान (एक पेड़ मां के नाम) अभियान के तहत वृक्षारोपण किया। साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के एक बयान पर तंज कसा है।
विज्ञापन
दौसा में राज्यवर्धन सिंह राठौड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जब से बांग्लादेश अवामी लीग नेता शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर देश छोड़ा है। उसके बाद से कई तरह के बयान कांग्रेस की तरफ से आने लगे हैं। इनमें से पिछले दिनों सलमान खुर्शीद ने यहां तक कह दिया था कि हो सकता है, जिस तरह बांग्लादेश में हालात हुए हैं। वह हालत भारत में भी पैदा हो जाएं।
विज्ञापन
वहीं, सलमान खुर्शीद के बयान पर तंज कसते हुए राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा, कांग्रेस के अंदर ऐसे बहुत से लोग हैं। जो चाहते हैं बांग्लादेश की तरह भारत में भी हो जाए। इधर, कांग्रेस पर हमला बोलते हुए राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा, कांग्रेस बौखला गई है, बेचैन हो गई है। कांग्रेस को ऐसा लग रहा था कि यह सत्र नहीं चला पाएंगे। लेकिन इतना शानदार सत्र निकलने के बाद कांग्रेस में बौखलाहट है। इसी के चलते गलत शब्दों का इस्तेमाल गलत भावों का इस्तेमाल करना, यह सब इन कांग्रेसियों की नीति थी।
विज्ञापन
राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा है कि ऐसा लगता है कि सलमान खुर्शीद ऐसा चाहते हैं कि जैसा बांग्लादेश में हुआ है वैसा भारत में भी हो जाए। ऐसी सोच सलमान खुर्शीद की ही नहीं, बल्कि कई कांग्रेसियों की है। जो चाहते हैं देश बंटे। चाहे जाति में बंटे या धर्म के नाम पर बंटे। ऐसी कांग्रेस की सोच है। बीजेपी की सोच कांग्रेस की सोच बिल्कुल विपरीत है। हम चाहते हैं, देश एक साथ सभी के विकास के साथ मजबूत देश बने।
विज्ञापन