फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa Reward rapist who was on run for 11 years arrested accused top-10 criminals

Dausa News: 11 साल से फरारी काट रहा इनामी दुष्कर्मी गिरफ्तार, टॉप-10 अपराधियों में शामिल था आरोपी

Wed, 20 Mar 2024 08:54 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 20 Mar 2024 08:54 PM IST
सार

11 साल से फरारी काट रहा इनामी दुष्कर्मी गिरफ्तार हुआ है। गिरफ्तार दुष्कर्म का आरोपी टॉप-10 अपराधियो में शामिल था।

विज्ञापन
Dausa Reward rapist who was on run for 11 years arrested accused top-10 criminals
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पूरे प्रदेश भर में आचार संहिता लागू है। इस बीच राजस्थान पुलिस के विशेष अभियान में रेंज स्तरीय के दौरान अपराधियों की धरपकड़ जारी है। ऐसे में दौसा के बसवा में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में वांछित मुख्य इनामी आरोपी सुमेर सिंह गुर्जर निवासी प्रेमपुरा थाना टहला जिला, अलवर को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


बसवा थानाधिकारी सचिन शर्मा ने बताया कि आरोपी सुमेर सिंह पिछले 11 साल से फरारी काट रहा था। साथ ही पुलिस अपराधियों की टॉप-10 की लिस्ट में भी जगह बनाए हुए था, जिस पर दौसा पुलिस की तरह से पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। मामला दो मई 2013 का है, जब बसवा थाना इलाके में महिला ने इस्तगासे के जरिए आरोपी सुमेर सिंह, महेश और उदय सिंह के खिलाफ पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले दर्ज कर जांच की गई। आरोपी उदय सिंह को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। शेष आरोपी में अभियुक्त सुमेर सिंह और महेश घटना समय से फरार चल रहे थे।
विज्ञापन


उधर, बसवा थाना पुलिस ने तकनीकी मदद से आरोपी सुमेर सिंह पुत्र नारायण गुर्जर निवासी प्रेमपुरा थाना टहला जिला अलवर को गिरफ्तार किया। आरोपी सुमेर सिंह गुर्जर दुष्कर्म के प्रकरण का मुख्य आरोपी भी है। बहरहाल, इस मामले में अभियुक्त महेश की गिरफ्तारी होना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed