फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa: Protesting against statement of PCC Chief Dotasara Brahmin community took to streets and demonstrated

Dausa News: पीसीसी चीफ डोटासरा के बयान का विरोध, ब्राह्मण समाज ने सड़कों पर उतरकर किया प्रदर्शन

Fri, 28 Jun 2024 07:08 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 28 Jun 2024 07:08 PM IST
सार

ब्राह्मण नेता सुरेश घोसी ने कहा कि गोविंद सिंह डोटासरा के द्वारा ब्राह्मण समाज और कार्मिकों के खिलाफ वातावरण बनाकर राजनैतिक लाभ लेने की इस षड्यंत्रकारी सोच के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। इन्हें विधानसभा की सदस्यता से निलंबित किया जाए।

विज्ञापन
Dausa: Protesting against statement of PCC Chief Dotasara Brahmin community took to streets and demonstrated
ब्राह्मण समाज ने किया विरोध प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा में ब्राह्मण समाज के लोगों ने राजस्थान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बयान नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि डोटासरा ने कोटा रेंज आईजी रविदत्त गौड़ को लेकर अमर्यादित और धमकाने वाली भाषा का इस्तेमाल के किया है। उन पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। 

विज्ञापन


बता दें कि बीते दिनों एक सभा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस गोविंद सिंह डोटासरा ने एक जनसभा में कोटा रेंज आईजी रविदत्त गौड़ के खिलाफ अमर्यादित और अलोकतांत्रिक भाषा का इस्तेमाल किया गया है। इस बयान के विरोध में शुक्रवार को ब्राह्मण समाज ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि गोविंद सिंह डोटासरा जैसे लोग ब्राह्मण समाज के अधिकारी को नीचा दिखाने का काम करते हैं। साथ ही पुलिस की गरिमा को गिराने के चलते पुलिस को दबाव में लाने और जाति विशेष के अधिकारी को प्रताड़ित कर धमकाने जैसा कृत्य सार्वजनिक रूप से करते हैं।
विज्ञापन


इससे पूरे राजस्थान प्रदेश में राजनेताओं की निरंकुशता और अलोकतांत्रिक आचरण के खिलाफ जन भावना भड़क उठी है। गोविंद सिंह डोटासरा के इस भाषण के पीछे संपूर्ण ब्राह्मण समाज, अधिकारियों और कार्मिकों के खिलाफ शेष जनता को भड़काने का कुकृत्य किया गया है, जिससे ब्राह्मण समाज आहत महसूस कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्राह्मण नेता और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश घोसी ने कहा कि गोविंद सिंह डोटासरा के द्वारा ब्राह्मण समाज और कार्मिकों के खिलाफ वातावरण बनाकर राजनैतिक लाभ लेने की सोची समझी षड्यंत्रकारी सोच के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही इन्हें विधानसभा की सदस्यता से निलंबित किया जाए।


ब्राह्मण समाज के नेता बाबूलाल जैमन ने कहा है कि राजनेताओं द्वारा सामाजिक सौहार्द्र को बिगाड़ने, जातियों में वैमनश्यता फैलाने और अधिकारियों को दबाव में लाकर अपने पक्ष में कार्य करने पर मजबूर किया जाता रहेगा जो गलत है। अब समाज यह नहीं सहेगा। इस मौके पर ब्राह्मण समाज के लोगों ने पीएससी के गोविंद सिंह डोटासरा का पुतला भी फूंका और जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति प्रधानमंत्री राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम  ज्ञापन भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed