फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: Three innocent children went to take bath in pond near house, two died due to drowning

Dausa News: घर के पास तालाब में नहाने गए तीन मासूम डूबे, 9 साल के फौजी और साथी की मौत; परिजनों में कोहराम

Sat, 13 Sep 2025 05:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 13 Sep 2025 05:15 PM IST
सार

Dausa News: थाना प्रभारी सुनील टांक ने बताया कि बच्चों की मौत पानी में डूबने से हुई है। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। फिलहाल जांच जारी है।

विज्ञापन
Dausa News: Three innocent children went to take bath in pond near house, two died due to drowning
डूबने से दो बच्चों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा जिले के झांपदा थाना क्षेत्र के निर्झरना गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर के पास बने तालाब में नहाने गए तीन मासूम बच्चों में से दो की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक बच्चे को ग्रामीणों की सूझबूझ से बचा लिया गया। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर छा गई।

विज्ञापन

 
नहाते-नहाते गहरे पानी में पहुंचे मासूम
जानकारी के मुताबिक, निर्झरना गांव की मंडावतो की ढाणी के तीन बच्चे दोपहर को घर के पास बने तालाब में नहाने गए थे। शुरुआत में पानी उथला था, लेकिन खेलते-खेलते वे तालाब के गहरे हिस्से में चले गए। अचानक पानी गहरा होने से तीनों बच्चे डूबने लगे। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर दौड़े और तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने एक बच्चे को तो निकाल लिया, लेकिन बाकी दो मासूमों को बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Udaipur News: औरंगजेब था कुशल... महाराणा प्रताप-अकबर पर सुखाड़िया विवि की कुलगुरु के बयान पर बवाल, ABVP भड़की
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर निकाले शव
घटना की सूचना पर झांपदा थाना प्रभारी सुनील टांक पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों और पुलिस ने संयुक्त प्रयास से बच्चों को तालाब से बाहर निकाला। हादसे के करीब आधे घंटे बाद बच्चों को बाहर निकालकर लालसोट अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान फौजी (9) और सुनील (7) के रूप में हुई है।
 
सुरक्षा इंतजाम की उठी मांग
हादसे के बाद गांव में मातम छा गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव के पास बने इस तालाब को सुरक्षित किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो। थाना प्रभारी सुनील टांक ने बताया कि बच्चों की मौत पानी में डूबने से हुई है। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। फिलहाल जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- ‘विकास देता था दुश्मनों का साथ, इसलिए गोलियों से उड़ाया’: आरजू बिश्नोई गैंग ने लिया मुनीम हत्याकांड का जिम्मा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed