फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: Student committed suicide by hanging family members said there was tension regarding exams

Dausa News: छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, परिजन बोले परीक्षा को लेकर तनाव थी, जांच से किया इनकार

Thu, 27 Jun 2024 04:36 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 27 Jun 2024 04:36 PM IST
सार

दौसा जिले के रामगढ़ पचवारा में बीएसटीसी की एक छात्रा ने खुदकुशी कर ली। छात्रा 19 जून को प्रयागराज से बीएसटीसी की परीक्षा देकर अपने गांव आई थी।

विज्ञापन
Dausa News: Student committed suicide by hanging family members said there was tension regarding exams
पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंपा शव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा जिले के लालसोट के रामगढ़ पचवारा थाना इलाके में बुधवार रात को एक छात्रा ने अपने कमरे में स्कार्फ से फांसी लगा ली। आनन-फानन में परिजनों ने छात्रा को रामगढ़ पचवारा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रामगढ़ पचवारा थाना पुलिस ने मृतका सुनीता मीना के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। पुलिस का कहना कि फिलहाल परिजनों ने किसी प्रकार का परिवाद नहीं दिया, पुलिस ने मृग दर्ज किया है।

विज्ञापन


रामगढ़ पचवारा थाना के उपनिरीक्षक हंसराम में बताया कि छात्रा कि रात के समय अपनी मां और बहन के साथ कमरे में सो रही थी। रात करीब ढाई बजे लाइट चली गई, गर्मी होने के कारण बड़ी बहन और मां बाहर बरामदे में आकर सो गए। इस दौरान छात्रा कमरे में अकेली सोती रही। करीब 1 घंटे बाद लाइट आने पर बहन कमरे में गई तो उसने छोटी बहन को फांसी के फंदे पर लटका देखा।  
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मृतका सुनीता उम्र 18 वर्ष है। वह अपने भाई के साथ प्रयागराज से बीएसटीसी की पढ़ाई कर रही थी। 15 जून को वह प्रयागराज गई थी और 19 जून को पेपर देकर लालसोट लौटी थी। मृतका के परिजनों की माने तो सुनीता एग्जाम को लेकर डिप्रेशन में थी, जिसके चलते उसने खुदखुशी की है। रामगढ़ पचवारा थाना पुलिस को परिजनों ने बताया कि वो इस मामले में किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed