फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: Rs 41 lakh fine imposed on 14 firms for adulteration in food items

Dausa News: 'शुद्ध आहार मिलावट पर वार' अभियान जांच में फेल हुए सैंपल, 14 फर्मों पर 41 लाख रुपये का जुर्माना

Mon, 06 May 2024 06:54 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 06 May 2024 06:54 PM IST
सार

राजस्थान सरकार के शुद्ध आहार मिलावट पर वार के चलते दौसा जिले में लगातार मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं।
 

विज्ञापन
Dausa News: Rs 41 lakh fine imposed on 14 firms for adulteration in food items
14 फर्मों पर लगा जुर्माना। - फोटो : iStock

विस्तार

शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य पदार्थों के अवमानक पाए जाने पर अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने 14 फर्मों पर 41 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। दौसा खाद्य सुरक्षा टीम दौसा ने पिछले कुछ माह में कई प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए थे। प्रयोगशाला जांच में ये अवमानक पाए गए। इस पर संबंधित फर्म के खिलाफ एडीएम कोर्ट में चालान पेश किए थे।

विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश प्रजापत और प्रकाश चंद सैनी ने बताया कि एडीएम दौसा सुमित्रा पारीक ने एडीएम न्यायालय में प्रस्तुत मामलों में तीव्रता दिखाते हुए इस महीने प्रकरणों का निस्तारण करते हुए ये जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन


इन फर्मों पर लगा जुर्माना
मैसर्स दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड रलावता जुर्माना राशि तीन लाख रुपये, मैसर्स श्रीगोपाल ट्रेडर्स सिकंदरा रोड बांदीकुई पर जुर्माना राशि 10 लाख रुपये, मैसेज वरुण बेवरेज लिमिटेड भिवाड़ी अलवर पर जुर्माना राशि 10 लाख रुपये, मैसर्स अरिहंत एजेंसी सिकंदरा पर जुर्माना राशि 6 लाख रुपये, मैसर्स वरुण बेवरेज लिमिटेड गिरधरपुरा पोस्ट कलाई सिकराय शास्ति पर राशि 6 लाख रुपये, मैसर्स विष्णु किराना स्टोर मानपुर शास्ति पर राशि 10 हजार रुपये, मैसर्स बालाजी डेयरी उद्योग गुढ़ा रोड बांदीकुई शास्ति पर राशि 80 हजार रुपये, मैसर्स श्रीदेव पवित्र भोजनालय और रेस्टोरेंट मेहंदीपुर बालाजी शास्ति पर राशि एक लाख रुपये, मैसेज आस मोहम्मद दूध सप्लायर मंडावर शास्ति पर राशि 40 हजार रुपये, मैसर्स केदावत प्रोविजन स्टोर लालसोट रोड दौसा शास्ति राशि 10 हजार रुपये, मैसेज शर्मा प्रोविजन स्टोर गीजगढ़ शास्ति राशि 10 हजार रुपये, मैसेज श्रीगणेश बीकानेर स्वीट्स एंड बेकरी सोमनाथ सर्कल के पास, आगरा रोड दौसा शास्ति राशि 2 लाख रुपये, मैसर्स राज मिष्ठान भंडार एवं रेस्टोरेंट गांधी र्सकिल मंडावर शास्ति राशि  50 हजार रूपये, मैसर्स कृष्णा डेरी सूरजकुंड भरतपुर रोड महवा शास्ति राशि 1 लाख रूपये, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण द्वारा मई माह में खाद्य पदार्थों में मिलावट को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed