फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: Residents of ACL Green City yearn for basic facilities, colonizer's promises proved to be hollow

Dausa News: मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसे ACL ग्रीन सिटी के रहवासी, खोखले साबित हुए कॉलोनइजर के वादे

Mon, 29 Apr 2024 12:26 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 29 Apr 2024 12:26 PM IST
सार

बड़े-बड़े वादों के साथ अखबारों और अन्य प्रचार माध्यमों से विज्ञापन करने वाले बिल्डर्स क्यों भूल जाते हैं कि व्यक्ति अपनी खून-पसीने की कमाई से सपनों का आशियाना खरीदता है और न जाने कितने वादे करने वाले बिल्डर्स उन्हें मूलभूत सुविधाओं के लिए भी तरसा देते हैं।

विज्ञापन
Dausa News: Residents of ACL Green City yearn for basic facilities, colonizer's promises proved to be hollow
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा में अमित कॉलोनइर्स द्वारा बनाई गई ACL ग्रीन सिटी के रहवासी अभी ऐसे ही धोखे का शिकार हुए हैं। उनका कहना है कि पहले तो बिल्डर्स द्वारा तमाम सुविधाओं से युक्त सबसे बड़ी ग्रीन सिटी का भ्रामक प्रचार करके लोगों को बरगलाया गया और जब लोग यहां रहने लगे तो सुविधाओं के नाम पर ठेंगा दिखा दिया गया।

विज्ञापन


रहवासियों ने डायरेक्टर विजय कुमार विजयवर्गीय पर आरोप लगाया है कि लालसोट बायपास रोड पर जिस समय ACL ग्रीन सिटी बनाई जा रही थी, तब बड़े-बड़े होर्डिंग्स के माध्यम से राजस्थान की सबसे बड़ी ग्रीन सिटी के भ्रामक प्रचार करके दावा किया गया था और अब जब लोग यहां रहने लगे तो उनको सुविधाओं के नाम पर ठेंगा दिखा दिया गया। 
विज्ञापन


यहां के रहवासियों का कहना है कि कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं का तो अभाव है ही साथ ही यहां के रहवासी अपने निजी कार्यक्रम भी यहां नहीं कर सकते हैं। कॉलोनाइजर्स ने गुमराह करने वाले प्रचार में तमाम मूलभूत सुविधाओं के साथ कॉलोनी को आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण बनाने का वादा किया था लेकिन यहां तो आधारभूत सुविधाओं का भी अकाल पड़ा है। पहले भी अमित कॉलोनाइजर की इस सिटी पर ग्राहक की अनुमति के बगैर साइन करके बैंक से पैसे विड्रॉल करने का मामला सामने आया था लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहरहाल कॉलोनी के रहवासियों ने अपनी समस्याओं को लेकर कॉलोनी के गेट पर धरना दे दिया है। रहवासियों का कहना है कि कई परिवारों को यहां रहते साल भर से ज्यादा हो गया है लेकिन अब तक पानी की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। कई लोगों को अब तक अपने घरों के पजेशन लेटर तक नहीं मिले हैं। सीवरेज की उचित व्यवस्था नहीं होने से बीमारियां घर कर रही हैं। इन्हीं सब बातों के साथ कॉलोनी के रहवासी धरने पर बैठे हैं।


उधर डायरेक्टर विजय कुमार विजयवर्गीय का कहना है कि कोई भी बिल्डर 24 घंटों के भीतर मूलभूत सुविधाएं नहीं दे सकता। उन्होंने कहा कि उनके ऊपर लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं, जबकि धरने पर बैठे कॉलोनी के रहवासियों का कहना है कि कॉलोनाइजर्स द्वारा पजेशन के वक्त किए गए सारे वादे खोखले साबित हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed