{"_id":"66478fc36e6ceeb4740114a9","slug":"dausa-news-rajendra-pradhan-launches-vidhayak-aapke-dwar-program-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: 'विधायक आपके द्वार' कार्यक्रम का शुभारंभ, राजेन्द्र प्रधान ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: 'विधायक आपके द्वार' कार्यक्रम का शुभारंभ, राजेन्द्र प्रधान ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
Fri, 17 May 2024 10:42 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 17 May 2024 10:42 PM IST
सार
'विधायक आपके द्वार' कार्यक्रम का शुभारंभ कर महवा विधायक राजेन्द्र प्रधान ने सुनी लोगों की समस्याएं। अधिकारियों को जल्द समाधान के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
समस्याएं सुनते विधायक राजेंद्र प्रधान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दौसा जिले के महवा विधायक राजेन्द्र प्रधान ने शुक्रवार को महुवा विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में 'विधायक आपके द्वार' कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आमजन की समस्याओं को दूर करने की दिशा में गांव-गांव ढाणी पहुंचकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन
विधायक राजेंद्र प्रधान ने महुवा विधानसभा क्षेत्र के सलेमपुर थाना, जलालपुर, सुल्तानपुरा, ढन्ड, शीशवाड़ा, समसपुर, नाहिड़ा, साहिड़ा, बड़ा गांव, खानपुर, तालचिडि, बाड़ा बुजुर्ग, गौहंडी मीना, कुतकपुर, मीना खेडिया, लांगडीपुरा, पावटा, गाजीपुर, खावदा, भोपर, गहनौली आदि गांवों में ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर पहुंचकर लोगों की समस्याएं जानीं।
विज्ञापन
उधर, इस दौरान विधायक आमजन के साथ ग्रामीणों के बीच बैठकर जनता दरबार में जनता से जुड़ी समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण करने की दिशा में संबंधित विभागों के अधिकारियों से वार्ता की। साथ ही उक्त समस्याओं को शीघ्र हर हाल में दूर करने के लिए उचित दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन