फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: Police team attacked in Reta village land dispute

Dausa News: जमीन विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस पर महिलाओं ने किया पथराव, सात पुलिसकर्मी घायल, सात लोग गिरफ्तार

Mon, 17 Jun 2024 07:56 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 17 Jun 2024 07:56 PM IST
सार

दूसरे पक्ष के लोगों ने देखते ही पहले तो पथराव शुरू कर दिया और बाद में महिलाओं को आगे कर दिया, ताकि वो पुलिस को कार्रवाई करने से रोक सकें।

विज्ञापन
Dausa News: Police team attacked in Reta village land dispute
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा जिले के सिकंदरा थाना अंतर्गत रेटा गांव में दो चचेरे भाइयों के आपसी में विवाद में बीच बचाव कराने गई पुलिस पर ही लोगों ने पथराव कर दिया। इस हमले में सात पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने मामले में एक पक्ष की चार महिलाओं समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रेटा गांव की खारवाल की ढाणी में दो भाइयों के बीच बाउंड्री वॉल को लेकर झगड़े की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस के पहुंचते ही दूसरे पक्ष के लोग भड़क गए और पुलिस पर पथराव करने लगे इस दौरान सात पुलिसकर्मियों को चोट आई।
विज्ञापन


उधर, दौसा जिला पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा के अनुसार दो चचेरे भाइयों के बीच विवाद में बीच बचाव के लिए गई पुलिस को दूसरे पक्ष के लोगों ने देखते ही पहले तो पथराव शुरू कर दिया और बाद में महिलाओं को आगे कर दिया, ताकि वो पुलिस को कार्रवाई करने से रोक सकें। इस बीच पुलिस ने अपना बीच बचाव करने के लिए उन महिलाओं को धक्का-मुक्की करके जैसे तैसे हटाया, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले पर दौसा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश अग्रवाल ने बताया कि एक पक्ष के लोग पिछले दिनों पानी की टंकी पर इसी मामले को लेकर चढ़कर दबाव बना रहे थे। इसके बाद प्रशासन ने जैसे-तैसे समझा करके उन लोगों को टंकी से नीचे उतारा था। इस जमीन पर निर्माण चल रहा था। दूसरा पक्ष बार-बार उन्हें रोकने का प्रयास कर रहा था। इसी विवाद में बचीबचाव के लिए पुलिस को रेटा गांव के खारवाल की ढाणी में समझाइश करने गई थी।

सिकंदरा थाना अधिकारी महावीर सिंह की माने तो मौके पर दूसरे पक्ष की महिलाएं पुलिस पर दबाव बनाने के लिए पुलिस वालों वालों को पकड़ने लगीं। इसी धक्का-मुक्की का वीडियो बनाकर दूसरे पक्ष ने वायरल किया है। 


अब इस झगड़े के बीच पुलिस ने भी अपनी तरफ से वीडियो बनाकर मीडिया के सामने जारी किया है। इस सारे प्रकरण में पुलिस ने एक पक्ष की चार महिलाएं समेत सात लोगों की गिरफ्तारी की है। जमीनी विवाद का यह मामला दो चचेरे भाइयों के बीच पिछले 10 साल से लगातार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed