फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News One day old newborn baby girl found abandoned in the fields

Dausa News: खेतों में लावारिस पड़ी मिली एक दिन की नवजात बच्ची, पुलिस परिजनों की तलाश में जुटी

Wed, 03 Apr 2024 07:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 03 Apr 2024 07:38 PM IST
सार

दौसा के मेहंदीपुर बालाजी में बाईपास के पास एक नवजात बच्ची मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवाया है। फिलहाल, बच्ची की स्थिति सामान्य बनी हुई है।

विज्ञापन
Dausa News One day old newborn baby girl found abandoned in the fields
नवजात बच्ची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा और गंगापुर जिले की सीमा पर स्थित मेहंदीपुर बालाजी में मां ने ममता को शर्मशार करने का घिनौना काम किया है। बुधवार दोपहर डेढ़ बजे के करीब मेहंदीपुर बालाजी बाईपास पर खेतों में काम कर रहे मजदूरों ने बालाजी चौकी पुलिस को सूचना दी कि एक लावारिस नवजात बच्ची को उसकी मां जन्म देने के बाद छोड़कर चली गई।

विज्ञापन


लावारिस बच्ची की सूचना मिलने के बाद बालाजी चौकी प्रभारी सुरेश कुमार पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। जहां नवजात बच्ची कपड़े में लिपटी हुई मिली। इस दौरान पुलिस ने नवजात बच्ची को टोडाभीम अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बच्ची की हालत सामान्य बताई गई है। वहीं, डॉक्टरों की देखरेख में नवजात बच्ची का इलाज जारी है। फिलहाल, बालाजी चौकी पुलिस लावारिस मिली बच्ची के परिजनों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन


बच्ची का इलाज कर रहे डॉक्टर अमर सिंह मीना ने बताया कि बालाजी चौकी इंचार्ज एक नवजात बच्ची को लेकर अस्पताल में आए थे। ऐसे में नवजात को भर्ती कर उसका इलाज शुरू किया गया है। डॉक्टर ने बताया कि बच्ची की डिलीवरी 24 से 48 घंटे के बीच में हुई है। वहीं प्री-मेच्योर डिलीवरी भी बताई जा रही है। डॉक्टरों की माने तो प्री-मेच्योर बेबी का वजन 1,600 ग्राम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, नवजात बच्ची अभी पूरी तरह स्वस्थ बताई जा रही है। हालांकि, प्री-मेच्योर डिलीवरी होने के कारण कारणों नवजात बच्ची डॉक्टर के ऑब्जर्वेशन में है। इधर, बच्ची का इलाज कर रहे डॉक्टर अमर सिंह ने बताया कि नवजात बच्ची के लगे मिले टैग से यह पता लगता है कि डिलीवरी किसी निजी अस्पताल में करवाई गई है।


उधर, बालाजी चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार ने बताया कि बालाजी बाइपास पर खेत में मजदूर काम कर रहे थे। ऐसे में धूप ज्यादा होने के कारण मजदूर पास में ही बनी एक समाधि पर आराम करने के लिए बैठे थे तो उन्हें कपड़ों में लिपटी हुई नवजात बच्ची नजर आई, जिसके चलते मजदूर उस नवजात को देखकर सन्न रह गए। मासूम को यूं मरने के लिए छोड़ देने के कारण लोग कलयुगी मां बाप को कोसते हुए भी नजर आए। चौकी प्रभारी सुरेश कुमार कहा कि फिलहाल नवजात के परिजनों के बारे में जानकारी करने की कोशिश की रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed