फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: Married woman got permission to live with her lover, angry family members climbed on the tank

Dausa News: कोर्ट ने दी विवाहिता को प्रेमी के साथ रहने की इजाजत, नाराज परिजन टंकी पर चढ़े, हुआ हंगामा

Tue, 07 May 2024 08:51 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 07 May 2024 08:51 AM IST
सार

प्रेमी के साथ फरार महिला की इच्छा पर कोर्ट ने उसे प्रेमी के साथ रहने की इजाजत दी तो ससुराल पक्ष के लोग नाराज होकर पानी की टंकी पर चढ़ गए। पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर समझाइश दी और लोगों को टंकी से नीचे उतारा।

विज्ञापन
Dausa News: Married woman got permission to live with her lover, angry family members climbed on the tank
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में बैजूपाड़ा पंचायत समिति के गांव अलीपुर की एक विवाहिता पिछले दिनों अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी, जिसे पुलिस ने दस्तयाब कर उसे कोर्ट में पेश किया था, जहां महिला ने प्रेमी के संग रहने की इच्छा जताई तो कोर्ट ने उसे प्रेमी के साथ रहने की इजाजत दे दी। यह बात महिला के ससुराल परिवार को नागवार गुजरी और परिवार के लोग पानी की टंकी पर चढ़कर लटक गए।

विज्ञापन


लगभग आधे घंटे तक चले इस घटनाक्रम में ससुराल पक्ष के लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस ने महिला को दस्तयाब करके सीधा कोर्ट में पेश कर दिया और परिवार को इसकी भनक तक नहीं लगने दी। नाराज ससुराल पक्ष के लोग जहां पानी की टंकी पर जा चढ़े, वहीं महिला का चाचा ससुर टंकी पर चढ़कर पाइप के सहारे नीचे लटक गया। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर आधे घंटे की समझाइश के बाद टंकी पर चढ़े लोगों को समझा-बुझाकर नीचे उतारा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed