{"_id":"6624bb1c6cd9ef7845024d9a","slug":"dausa-news-mankind-should-follow-the-path-shown-by-lord-mahavir-for-its-welfare-said-prateek-sagarji-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: मानव जाति अपने कल्याण के लिए भगवान महावीर के बताए मार्ग पर चले, महावीर जयंती पर बोले प्रतीक सागरजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: मानव जाति अपने कल्याण के लिए भगवान महावीर के बताए मार्ग पर चले, महावीर जयंती पर बोले प्रतीक सागरजी
Sun, 21 Apr 2024 12:37 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 21 Apr 2024 12:37 PM IST
सार
भगवान महावीर के जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में जैन मुनि प्रतीक सागरजी महाराज ने कहा कि या तो मानव जाति अपने कल्याण के लिए भगवान महावीर के बताए मार्ग पर चले या महाविनाश के लिए तैयार हो जाए।
विज्ञापन
प्रतीक सागरजी महाराज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दौसा में आज भगवान महावीर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर जैन धर्म के अनुयायियों ने प्रतीक सागर जी महाराज की अगुवाई में पुराने जैन मंदिर से भगवान आदिनाथ जैन मंदिर तक धार्मिक यात्रा का आयोजन किया। गाजे-बाजे के साथ के निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम ने प्रतीक सागरजी महाराज ने कहा कि मानव जाति अपने कल्याण के लिए भगवान महावीर के पांच अनु्व्रतों को स्वीकार करे। उन्होंने कहा कि महाविनाश से बचने के लिए भगवान महावीर के सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारने की आवश्यकता है।
विज्ञापन