फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: Kumar Vishwas will do Ram Katha on Hanuman Janmotsav in Balaji temple.

Dausa: बालाजी मंदिर में दो दिन रहेगी हनुमान जन्मोत्सव की धूम, 'मेरे राम' कथा में गूंजेगी कुमार विश्वास की आवाज

Sun, 21 Apr 2024 11:03 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 21 Apr 2024 11:03 PM IST
सार

बालाजी मंदिर ट्रस्ट पीठाधीश्वर महंत डॉक्टर नरेशपुरी महाराज के सानिध्य में की बालाजी मंदिर में दो दिन हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान कुमार विश्वास दौसा में राम कथा का वाचन करेंगे। राम कथा के लिए 70 हजार स्क्वायर फिट में पंडाल बनाकर तैयार किया गया है।

विज्ञापन
Dausa News: Kumar Vishwas will do Ram Katha on Hanuman Janmotsav in Balaji temple.
बाला जी मंदिर पहुंचे कुमार विश्वास। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा जिले में स्थित मेहंदीपुर बालाजी में सोमवार से दो दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव का पावन पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसे लेकर बालाजी मंदिर ट्रस्ट पीठाधीश्वर महंत डॉक्टर नरेशपुरी महाराज के सानिध्य में की जा रही विशेष तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। ऐसे में देश के प्रसिद्ध कारीगर बालाजी मंदिर परिसर सहित आस्थाधाम क्षेत्र की साज-सजावट में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि, प्रसिद्ध सिद्धपीठ धार्मिक नगरी मेहंदीपुर बालाजी धाम में हर वर्ष हनुमान जन्मोत्सव पर विशेष आयोजन बालाजी मंदिर ट्रस्ट की ओर से आयोजित किए जाते हैं, लेकिन इस बार इस अवसर को खास बनाने के लिए बालाजी मंदिर ट्रस्ट की ओर से विशेष आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में आस्थाधाम के मुख्य बाजार में स्थित संस्कृत कॉलेज के पास मंदिर ट्रस्ट की ओर से विशाल पांडाल बनाया गया है। यहां देश के प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास अपने मुखारबिंद से श्रोताओं को अपने-अपने राम कथा का संगीतमय रसपान करवाएंगे। इस दौरान हनुमान जन्मोत्सव का पर्व मनाने के लिए देश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मेहंदीपुर बालाजी धाम पहुंचेंगे। 
विज्ञापन


 द आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक और आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर महाराज, विश्व गुरु महामंडलेश्वर परमहंस स्वामी महेश्वरानंद पुरी महाराज, पंचदसनाम आह्वान अखाड़े के पीठाधीश्वर अवधूत बाबा श्री श्री 1008 अरुण गिरी महाराज, लोहार्गल धाम सूर्य पीठाधीश्वर महंत स्वामी अवदेशाचार्य महाराज, खोजीपीठ त्रिवेणी धाम के पीठाधीश्वर रामरिछपाल दास महाराज, अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजुदास महाराज, दसनामी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश गिरी और अहिंसा विश्व भारती एवं विश्व शांति केंद्र के संस्थापक आचार्य डॉक्टर लोकेशमुनि महाराज इस आयोजन में शामिल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कल राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र भी इस भव्य आयोजन के साक्षी बनेंगे। ऐसे में दौसा और गंगापुर जिला प्रशासन भी अपनी तैयारियों को लेकर सतर्क नजर आ रहा है। जिसके चलते रविवार को मेहंदीपुर बालाजी थाना पुलिस ने कस्बे की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

दो दिवसीय अपने-अपने राम कथा का संगीतमय रसपान 22 और 23 अप्रैल को किया जाएगा। ऐसे में कथा का समय दोपहर साढ़े 3 बजे से शाम साढ़े 6 बजे तक किया जाएगा। जिसके चलते रविवार को प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास मेहंदीपुर बालाजी आ गए है। जिन्होंने सबसे पहले बालाजी महाराज के दर्शन किए। वहीं दर्शनों के बाद बालाजी मंदिर ट्रस्ट के महंत डॉक्टर नरेशपुरी महाराज से भेंट की। इस अवसर पर मंहत महाराज द्वारा कवि कुमार विश्वास का दुपट्टे पहनाकर के साथ स्वागत किया।

इधर बालाजी मंदिर ट्रस्ट की ओर से कथा के लिए भव्य पांडाल का निर्माण करवाया गया है। जिसके लिए पिछले 15 दिनों से करीब 300 कारीगर पांडाल का निर्माण करने के लिए दिन-रात जुटे हुए है। इसका काम एक निजी फर्म के हाथों में है। ऐसे में फर्म के अधिकारी सुभाष सिंह ने बताया कि कथा के लिए 70 हजार स्क्वायर फीट एरिया में पांडाल का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए देश के बिहार, कलकत्ता, पुणे और मुंबई से कारीगर यहा काम कर रहे है। 
 
उधर 200 फिट का स्टेज तैयार किया गया है, जहां बैठकर कवि कुमार विश्वास संगीतमय राम कथा का वर्णन करेंगे। इस दौरान फर्म अधिकारी सुभाष सिंह ने बताया कि पांडाल में श्रद्धालुओं के बैठने की उत्तम व्यवस्था की जा रही है। ऐसे में कथा के दौरान पांडाल के अंदर एक साथ करीब 10 हजार से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। वहीं पांडाल पूरी तरह सुरक्षा उपकरणों से लैस बनाया गया है। इसके लिए पांडाल में आने-जाने के लिए रहेंगे 



जहा एक तरफ फायर ब्रिगेड की टीम तैनात है तो वहीं इमरजेंसी सेवाओं के लिए डॉक्टरों की टीम भी तैनात रहेगी। मंदिर ट्रस्ट के गॉर्ड और बाउंसर भी व्यवस्थाओं को बेहतर करने के लिए पांडाल में तैनात किए जाएंगे। साथ ही श्रद्धालुओं को गर्मी से बचाने के लिए पूरे पांडाल में एसी लगाई गई है। वहीं मूलभूत सुविधाओं के लिए वैन खड़ी की जाएगी। जिससे कथा का श्रवण करने वाले श्रहालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना ना करना पड़े। वहीं मानपुर पुलिस उपाधीक्षक दीपक मीना ने बताया कि मेहंदीपुर बालाजी में आयोजन को लेकर दौसा जिला प्रशासन की ओर से करीब 300 पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे। वहीं जिले के कई उच्चाधिकारियों को भी व्यवस्थाओं के लिए तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed